फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   devotees in kedarnath dham yatra.

अब तक 40 हजार यात्री पहुंचे केदारनाथ धाम

Thu, 21 May 2015 10:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, केदारनाथ
ब्यूरो / अमर उजाला, केदारनाथ Updated Thu, 21 May 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
devotees in kedarnath dham yatra.

केदारनाथ धाम के कपाट खुले एक महीना होने वाला है। कपाट खुलने के बाद से धाम में अब तक 40 हजार 774 यात्री दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या बीते वर्ष धाम में पहुंचे यात्रियों से अधिक है।

विज्ञापन


जून 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ यात्रा ठप हो गई थी। पिछले वर्ष की यात्रा पर भी आपदा का व्यापक असर पड़ा थ। पूरे यात्राकाल में केदारनाथ धाम में मात्र 40 हजार श्रद्धालु ही दर्शनों के लिए पहुंच पाए थे।
विज्ञापन


2364 श्रद्धालुओं ने बुधवार को बाबा केदार के दर्शन किए। इनमें सात विदेशी श्रद्धालुओं सहित देश भर के 1201 पुरुष, 1025 महिलाएं और 131 बच्चे शामिल हैं।

1639 यात्री आस्थापथ पर रवाना
ऋषिकेश से चारधाम के लिए बुधवार को निजी परिवहन कंपनियों की 50 बसों में 1639 तीर्थयात्री रवाना हुए। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि ने बताया कि बुधवार को रोटेशन से 26 बसें रवाना हुई। इनमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंधप्रदेश, गुजरात और उत्तरप्रदेश के 809 यात्री थे। बताया कि इनमें 10 बसें चारधाम, चार बसें एक धाम और 12 बसें दो धाम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीजीएमओ के सचिव हिम्मत सिंह रावत ने बताया कंपनी की 15 बसों में 470 यात्री दो और चारधाम की यात्रा पर गए। यातायात से जुड़े मनोज ध्यानी ने बताया कि बुधवार को कंपनी से नौ बसें और 360 यात्री विभिन्न धामों के लिए रवाना हुए।

फोटोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन 1.05 लाख पहुंचा
चारधाम यात्रा में इस साल माहभर में फोटोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन कराने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया। बुधवार को कंपनी के सभी नौ केंद्रों पर 5255 यात्रियों ने पंजीयन कराया। अकेले ऋषिकेश केंद्र में 3525 का रजिस्ट्रेशन किया गया।


त्रिलोक सिक्योरिटी सर्विस कंपनी के अनुसार अप्रैल दूसरे पखवाड़े से अब तक कंपनी के हरिद्वार से विभिन्न धामों के मार्गों पर बने नौ पंजीकरण केंद्रों पर 10, 4779 तीर्थयात्री फोटोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को सभी केंद्रों पर 5255 लोगों ने पंजीयन कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed