फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devbhoomi Family Identity Card Scheme will soon be implemented in Uttarakhand

Dehradun News: उत्तराखंड में जल्द लागू होगी देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना

Thu, 29 Jan 2026 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Devbhoomi Family Identity Card Scheme will soon be implemented in Uttarakhand
- पिछले साल 12 नवंबर को कैबिनेट की बैठक में लगी थी मुहर
विज्ञापन


- बनाया जा रहा है एक्ट, कैबिनेट से मुहर के बाद बजट सत्र में आएगा

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश में नियोजन विभाग की ओर से जल्द ही देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना लागू की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर एक एक्ट तैयार किया जा रहा है जो कि आगामी कैबिनेट में लाया जाएगा। इसके बाद मार्च में होने वाले बजट सत्र के दौरान सदन पटल पर रखा जाएगा।
पिछले साल नवंबर में हुई कैबिनेट की बैठक में देवभूमि परिवार योजना को मंजूरी मिली थी। हरियाणा की तर्ज पर केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए परिवार पहचान पत्र बनाने का निर्णय लिया गया था। नियोजन विभाग ने इस योजना को लागू करने के लिए अलग प्रकोष्ठ बनाया था। पोर्टल भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना को कानूनी रूप से लागू करने के लिए एक्ट बनाया जा रहा है। एक्ट का प्रस्ताव फरवरी में कैबिनेट में लाया जाएगा। इसके बाद मार्च में गैरसैंण में होने वाले बजट सत्र के दौरान सदन पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा से पास होने के बाद एक्ट लागू हो जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि मार्च में ही प्रदेश में यह योजना लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed