फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devbhoomi and CSA made it to the finals

Dehradun News: देवभूमि और सीएसए ने फाइनल में बनाई जगह

Tue, 23 Dec 2025 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Devbhoomi and CSA made it to the finals
- जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। सांसद खेल महोत्सव के तहत जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। पवेलियन मैदान में पहले दिन वाॅलीबाल, फुटबाल, हॉकी, एथलेटिक्स, पिट्टू और कबड्डी के मुकाबले खेले गए। वॉलीबाल पुरुष वर्ग ओपन वर्ग के सेमीफाइनल के अपने-अपने मैच जीत देवभूमि एकेडमी और सीएसए एकेडमी ने फानल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में देवभूमि ने डीएवी पब्लिक स्कूल को 18-17 से और दूसरे सेमीफाइनल में सीएसए ने केवि आईआईपी को 20-15 से हराया। वहीं, ओपन बालक वर्ग के फुटबाल मैच में तुलाज ने यूटीआई को 1-0 से, डीएवी को ग्राफिक एरा ने 1-0 से, एसजीआरआर ने डीआईटीटी को 3-0 से और स्पोर्ट्स हॉस्टल ने पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराया। ओपन बालिका वाॅलीबाल में डोईवाला ने रायपुर को 25-21, 25-17 से और डोईवाला ने चकराता को 25-19, 19-25, 15-13 से शिकस्त दी। ओपन बालक कबड्डी में डोईवाला ने रायपुर को 3-15 से आईआईपी ने सहसपुर को 21-11 से, एससीसी एकेडमी ने एचबी को 19-12 से और विकासनगर ने कालसी 29-30 से हराया। जबकि ओपन बालिका कबड्डी में डोईवाला ने रायपुर को 25-12 से और डोईवाला ने सहसपुर को 17-13 से हराया। इससे पहले सांसद नरेश बंसल और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सांसद बंसल ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य गांव-गांव की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्र मंच पर पहुंचाना है। साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा को निखारना है। मौके पर विधायक खजानदास समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed