फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dev symbols and dories reached Kofti on a visit, people are excited

Dehradun News: प्रवास पर कोफ्टी पहुंचे देव चिह्न व डोरिये, लोगों में उत्साह

Sun, 08 Dec 2024 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
Dev symbols and dories reached Kofti on a visit, people are excited
- हनोल व थैना मंदिर से लाए गए देवचिह्न व डोरिये
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। महासु देवता मंदिर हनोल व चालदा महासु देवता मंदिर थैना से देवचिह्न व डोरिये एक रात के प्रवास पर तहसील कालसी के ग्राम कोफ्टी में पहुंचे। इस दौरान ग्राम कोफ्टी में देव दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
जौनसार बावर क्षेत्र में प्रचलित मान्यता के अनुसार किसी भी परिवार की कोई मन्नत पूरी होने पर संबंधित परिवार के देवता को एक रात के प्रवास पर अपने घर ले जाने की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत ग्राम कोफ्टी के भोपाल सिंह भंडारी मन्नत पूरी होने पर महासू देवता मंदिर हनोल तथा महासू चालदा देवता मंदिर थैना से देवचिह्न तथा डोरिये अपने घर लेकर आए। इस दौरान हनोल से देव डोरियां चालदा मंदिर दसऊ होते हुए वहां से फेडूलानी, पंंजीटिलानी, बोहा नराया, साहिया होते हुए कोफ्टी गांव पहुंचे।
विज्ञापन

थैना मंदिर से भी डोरियां बेसोगिलानी होते हुए ग्राम कोफ्टी पहुंचीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रास्ते में देवता का स्वागत करके उनके दर्शन किए। देव यात्रा के दौरान लोगों ने देवता पर पुष्प वर्षा की। ग्राम कोफ्टी में भी विभिन्न ग्रामों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन करके धर्म लाभ उठाया। इस अवसर पर देवता के वजीर बलदेव सिंह तोमर, पुजारी कृपाराम भट्ट, भंडारी भोपाल सिंह, हंसराम भंडारी, संजय भंडारी, बलबीर सिंह भंडारी, विनोद राजगुरु, नीटू राजगुरु, शशि पाल तोमर, प्रदीप तोमर, शूरवीर सिंह चौहान, दिनेश तोमर आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed