फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dev give music to ungli song.

बॉलीवुड को 'उंगली' पर नचाएंगे पहाड़ के 'देव'

Sun, 16 Nov 2014 03:27 PM IST
रवींद्र पांडे रवि/ अमर उजाला, नैनीताल
रवींद्र पांडे रवि/ अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 16 Nov 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
dev give music to ungli song.

उत्तराखंड में ग्राम छितेली द्वाराहाट के देव नेगी जल्द ही बॉलीवुड के कलाकारों को अपनी 'उंगली' पर नचाएंगे।

विज्ञापन


28 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘उंगली’ के चर्चित गीत ‘उंगली में नचले...’ को देव ने स्वर दिए हैं। कड़ी मेहनत से बालीवुड में स्थान बना चुके देव कुमाऊं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना चाहते हैं।

बीते दिनों फिल्म लाइन में एडिटिंग का कार्य देख रहे हल्द्वानी निवासी संजय खोलिया के साथ नैनीताल घूमने आए देव ने अमर उजाला से विशेष मुलाकात में बताया कि वर्ष 2000 में उन्होंने क्षेत्र की रामलीला में राम का अभिनय किया।
विज्ञापन


जहां गायकी की सराहना पर उन्होंने गायकी को लक्ष्य बनाया। द्वाराहाट से प्राथमिक और पंजाब से स्नातक किया। बाद में, 2010 में दिल्ली के बाद वे मुंबई आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेतरीन फिल्मों और धारावाहिक में दिए स्वर

dev give music to ungli song.

कडे़ संघर्ष के बाद ‘जिंदगी 50-50’ से गायकी की शुरुआत हुई। इसके बाद ‘मेरे डैड की मारुति’, ‘किक’ समेत लाइव ओके के चर्चित टीवी सीरियल ‘एक बूंद इश्क’ के टाइटिल सांग ‘मेरे रंग में रंगने वाली’, कलर्स के सीरियल ‘बेइंतहा’, स्टार प्लस के ‘निशा और उसके कजिन’ में स्वर दिए।

धर्मा प्रोडक्शन की ओर से करन जौहर निर्मित और रोसिल डिसिल्वा निर्देशित फिल्म ‘उंगली’ के चर्चित गीत ‘उंगली में नचले को’ उन्होंने स्वर दिए हैं। यह गाना 11 नवंबर को रिलीज हुआ, जबकि 28 नवंबर को फिल्म रिलीज हो रही है।

रफी के फैन देव ने बताया कि पिता पान सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि मां उमा गृहणी हैं। दो विवाहित बहनें विमला और राधा हैं। उनका मानना है कि अर्जुन की तरह लक्ष्य साधें तो एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed