फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   destruction in kedarnath

नये तरीके से बसेगा केदारनाथ

Thu, 01 Aug 2013 08:49 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2013 08:49 AM IST
विज्ञापन
destruction in kedarnath

आपदा से लगभग तबाह हो चुके केदारनाथ शहर को नये सिरे से बसाया जाएगा। मंदिर को छोड़ बाकी सभी पुरानी इमारतों को ढहाकर इस धार्मिक शहर का पुनर्निर्माण होगा। इतना ही नहीं उत्तराखंड के 300 गांवों को भी दूसरे सुरक्षित स्थानों पर बसाया जाएगा। उत्तराखंड सरकार ने हाल की आपदा के बाद अब राहत, पुनर्वास व पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र से लगभग 14 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज मांगा है।

विज्ञापन


देखें, उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
विज्ञापन


उत्तराखंड पर प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में गठित कैबिनेट समिति ने नया केदारनाथ शहर बसाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी है। समिति की पहली बैठक में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने आपदा से हुए जानमाल के नुकसान और राहत व पुनर्वास योजना को लेकर विस्तार से प्रस्तुति पेश की और केदारनाथ धाम के लिए विशेष पैकेज की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानमंत्री ने बहुगुणा को भरोसा दिया कि उत्तराखंड के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। नया केदारनाथ शहर बसाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार निर्माण की रूपरेखा तैयार करेगी। उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार से प्रदेश के 300 गांवों को दूसरे सुरक्षित स्थानों पर बसाने की योजना की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आईएएस अफसरों की भारी कमी है, इसलिए केंद्र से डेपुटेशन पर अफसर भेजे जाएं। पहाड़ी क्षेत्रों में राजस्व पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस नियुक्त करने की भी योजना है। उत्तराखंड में तत्काल रोजगार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र से सेना, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के लिए भर्ती कराने का भी सरकार ने आग्रह किया गया है। इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुभाष कुमार भी मौजूद थे।


इस धार्मिक शहर का पुनर्निर्माण वैज्ञानिक व सुरक्षित मानकों के तहत किया जाएगा। प्रदेश सरकार एक गांव को मॉडल के तौर पर बसाएगी व फिर गांवों को बसाने के इच्छुक कॉरपोरेट सेक्टर, पीएसयू आदि उसी मॉडल के तहत गांव बसा सकेंगे।
-विजय बहुगुणा, मुख्यमंत्री

केंद्र सरकार से मांगी राहत
8000 करोड़ दूसरे सुरक्षित स्थानों पर गांवों को बसाने के लिए
5500 करोड़ राहत व पुनर्वास के लिए
100 करोड़ पशुधन के लिए
100 करोड़ व्यवसायिक संपत्ति के नुकसान भरपाई के लिए
200 करोड़ सुरक्षित शरण स्थली के लिए

पूजा पर शुक्रवार को होगा फैसला
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने बताया कि केदारनाथमंदिर में पूजा के बारे में दो अगस्त को मंदिर समिति की बैठक बुलाई गई है। इसमें शंकराचार्य के प्रतिनिधि व मंदिर के रावल भी शामिल होंगे। बैठक में जो तिथि तय होगी, उसी दिन से मंदिर में पूजा शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद 15 अगस्त तक इस त्रासदी में मारे गए व लापता लोगों के परिजनों को मुआवजा दे दिया जाएगा।

खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed