फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Despite the ban, e-rickshaws running rampant on the roads

Dehradun News: प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ई-रिक्शा

Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, e-rickshaws running rampant on the roads
ई-रिक्शा वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहे हैं। रोक के बावजूद ई-रिक्शा प्रतिबंधित क्षेत्र में धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। अक्सर पीक ऑवर्स में ई-रिक्शा जाम की वजह बनते हैं। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन




शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी ने विकासनगर मुख्य बाजार, देहरादून रोड, यमुनोत्री हाईवे और डाकपत्थर तिराहा से बैराज रूट पर ई-रिक्शा के संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया है, लेकिन रोजाना मुख्य बाजार में ई-रिक्शा सवारियों को ढो रहे है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा बाजार में जाम की सबसे बड़ी वजह बनते हैं। उद्योग व्यापार मंडल ने भी इन्हें विकासनगर मुख्य बाजार में प्रतिबंधित किए जाने की मांग की थी। करीब दो सप्ताह पूर्व एसडीएम विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में ई-रिक्शा संचालकों को दो टूक कह दिया गया था कि हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, बावजूद धड़ल्ले से बाजार में ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







नियम विरुद्ध ढो रहे सामान



ई-रिक्शा में सिर्फ सवारियां ढोई जा सकती हैं, लेकिन नियम विरुद्ध इनमें सामान ढोया जा रहा है। स्कूली बच्चों को भी ढो रहे हैं। कई बार तो इनमें लोहे के सरिए और एंगल तक ढोए जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।



ग्रामीण मार्ग किए गए हैं चयनित



ई-रिक्शा संचालकों का रोजगार प्रभावित न हो, इसके लिए मुख्य बाजार के बाहर के ग्रामीण क्षेत्रों के किसी भी मार्ग पर चलने की इन्हें छूट दी गई है। बावजूद पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते ई-रिक्शा संचालक मुख्य बाजार में आने से बाज नहीं आ रहे हैं।






हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। जब भी प्रतिबंधित क्षेत्र में ई-रिक्शा दिखाई देता है, तो उसके खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई की जाती है। - भाष्कर शाह, पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed