Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Despite light rain and cold, a huge crowd of people

Dehradun News: धनतेरस पर चमका पछवादून का बाजार, 70 करोड़ का कारोबार

Sat, 11 Nov 2023 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Despite light rain and cold, a huge crowd of people

विज्ञापन





हल्की बारिश और ठंड के बावजूद धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर की जमकर खरीदारी की। चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की सबसे अधिक मांग रही। विकासनगर व हरबर्टपुर में 50 करोड़ और सहसपुर व सेलाकुई में 20 करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है।



धनतेरस के साथ पंचोत्सव का पर्व शुरू हो गया है। इस बार विकासनगर, सहसपुर और सेलाकुई के बाजार में जमकर धनवर्षा हो रही है। शुक्रवार सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर आदि के शोरूम पूरी तरह से ग्राहकों से पैक नजर आए।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि कोविड लॉकडाउन के बाद से यह पहला त्योहारी सीजन है जब कोरोना महामारी का साया पूरी तरह से दूर हो गया है। कहा कि अब पहले कि तरह बाजार पूरी तरह से सामान्य हो चुका है। इस बार लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iछोटे बर्तनों की सबसे अधिक बिक्रीI

बर्तन व्यापारी सुधीर अग्रवाल और रवि अग्रवाल ने बताया कि इस बार धनतेरस पर छोटे बर्तनों की खरीदारी अधिक हुई है। हालांकि कई लोग पूजा में प्रयोग किए जाने में तांबे, कांसे का लोटा, थाली और चम्मच आदि भी खरीदे। उन्होंने बताया कि स्टेनलेस स्टील के बर्तन आज भी ग्राहकों की पहली पसंद बने है। लोग हल्के और नए डिजाइन में बर्तन खरीद रहे हैं। कूकर और कढ़ाई की बिक्री अच्छी हुई है। लोग नॉन स्टिक की जगह अब पारंपरिक स्टील के बर्तनों को खरीद रहे हैं। ऐसे बर्तन जो गैस के साथ इंडक्शन पर भी काम करते हैं।





I200 दोपहिया वाहनों की हुई बिक्रीI



विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई में दोपहिया ऑटोमोबाइल की दुकानों में 200 वाहनों की बिक्री हुई। वहीं करीब 100 वाहनों की एडवांस बुकिंग चल रही है। शोरूम के मैनेजर वैभव जैन और रोहित राणा ने बताया कि इस बार धनतेरस पर 40 स्कूटर और बाइकों की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया इतनी एडवांस बुकिंग है। बताया कि कई पॉपुलर बाइक अभी स्टॉक में नहीं है।





Iलोगों ने बदला घर का फर्नीचरI



फर्नीचर व्यापारी डीआर कक्कड़ ने बताया कि धनतेरस पर नई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस पर बेड, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, कंप्यूटर टेबल की अच्छी बिक्री हुई है। बताया कि घरों के लिए तो लोगों ने सामान खरीदे। कार्यालयों के लिए कुर्सी, मेज आदि की भी खरीदारी हुई है। उन्होंने बताया कि पूरे त्योहारी सीजन में अच्छे व्यापार की उम्मीद है।





Iचांदी के सिक्के और मूर्तियां जबरदस्त बिक्रीI



आशीष जैन, ऋषभ गुप्ता, सुबोध वर्मा, मनजीत आदि सराफा व्यापारियों ने बताया कि धनतेरस पर चांदी के सिक्के और मूर्तियों की अच्छी बिक्री हुई है। इस बार नए और पुराने डिजाइन के सिक्के लोगों ने पसंद किए। महिलाओं ने सोने के हल्के और नए डिजाइन वाले आभूषण खरीदें। ग्राहकों के लिए विशेष तौर पर नए डिजाइन के आभूषण बनवाए गए थे। धनतेरस से अच्छी शुरूआत हुई है।





I
I

Iठंड के बावजूद लोग धनतेरस की खरीदारी के लिए घर से निकले। पिछले साल के मुकाबले इस बार अच्छा व्यापार हुआ है। धनतेरस पर विकासनगर और हरबर्टपुर में करीब 50 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। अब कोरोना महामारी का प्रभाव पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। अब बाजार में अच्छे व्यापार की उम्मीद जगी है। - संजय गुप्ता, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, विकासनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed