फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Despite changing weather electricity demand remains high production is low Uttarakhand gas shortage

Uttarakhand: मौसम बदला पर बिजली की मांग बरकरार, उत्पादन कम, गैस किल्लत के बीच 200 मेगावाट बढ़ने का अनुमान

Wed, 25 Mar 2026 07:36 AM IST
Renu Saklani विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 25 Mar 2026 07:36 AM IST
सार

मौसम बदला पर बिजली की मांग बरकरार है। गैस किल्लत के बीच 200 मेगावाट की अतिरिक्त मांग बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन
Despite changing weather electricity demand remains high production is low Uttarakhand gas shortage
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में मौसम तो बदला लेकिन बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट से ऊपर जा रही है। वहीं, राज्य का उत्पादन काफी निम्न स्तर पर होने से यूपीसीएल के लिए बिजली आपूर्ति चुनौती है। उधर, गैस किल्लत के बीच भविष्य में इंडक्शन का प्रचलन बढ़ने पर यूपीसीएल को 200 मेगावाट अतिरिक्त मांग का अनुमान है।

विज्ञापन

प्रदेश में बीते पांच दिनों में मौसम में ठंडक होने के बावजूद बिजली की मांग 4.4 करोड़ यूनिट चल रही है। जिस तरह से गैस किल्लत के बीच इंडक्शन की मांग बढ़ रही है, उस हिसाब से बिजली की इस मांग को बरकरार माना जा रहा है। यूपीसीएल ने भविष्य में इंडक्शन की वजह से बिजली की मांग 200 मेगावाट अधिक बढ़ने का अनुमान भी जताया है।

विज्ञापन

वर्तमान हालात देखें तो यूजेवीएनएल का बिजली उत्पादन अपने न्यूनतम स्तर 58 लाख यूनिट पर चल रहा है। मांग के सापेक्ष यूपीसीएल को केंद्रीय पूल से 1.2 करोड़ यूनिट बिजली मिल रही है। बाकी का इंतजाम यूपीसीएल बाजार व अन्य माध्यमों से कर रहा है। कटौती तो नहीं हो रही लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ ऐसे हालात में चुनौतियां और बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होंगे निर्णय

फिलहाल मांग के सापेक्ष उपलब्धता हो रही है। कहीं भी घोषित कटौती नहीं की जा रही है। भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के हिसाब से निगम प्रबंधन अपनी रणनीति बना रहे हैं। मकसद है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति जारी रहे। -- एमआर आर्य, निदेशक परिचालन, यूपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed