फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Deputy Secretary of college attempted self-immolation

रुद्रपुरः छात्रसंघ उपसचिव ने कॉलेज में की आत्मदाह की कोशिश

Sat, 10 Sep 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sat, 10 Sep 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
Deputy Secretary of college attempted self-immolation
आग - फोटो : demo pic

रुद्रपुर में छात्रसंघ चुनावों के करीब आते ही रुद्रपुर के सरदार भगतसिंह महाविद्यालय में छात्रों की राजनीति गरमानी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


शनिवार को छात्रसंघ उपसचिव ने कालेज प्रशासन पर छात्रों को प्रवेश नहीं देने का आरोप लगाते हुए खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। कालेज प्रशासन और पुलिस ने छात्र पदाधिकारी को समझाकर मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन


सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में शनिवार दोपहर छात्रसंघ सचिव राम प्रसाद यादव द्वारा हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आत्मदाह की कोशिश करने से अफरातफरी का माहौल बन गया। यादव के अनुसार कालेज प्रशासन द्वारा बीएससी में प्रवेश नहीं दिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर चार सितंबर को प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद के साथ वार्ता की गई। वार्ता में प्राचार्य ने दस सितंबर तक बीएससी में तीस एडमिशन कराने का आश्वासन दिया। नौ सितंबर को प्राचार्य महाविद्यालय के काम से बाहर चले गए। इस दौरान उनका कार्यभार डा. डीडी जोशी देख रहे थे।

शनिवार को जोशी द्वारा छात्रों से बीएसएसी में प्रवेश नहीं दिए जाने की बात कही गई। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने कालेज परिसर में ही प्रदर्शन कर कालेज में तालाबंदी कर दी।


बताया जा रहा है कि इसी दौरान उप सचिव राम प्रसाद यादव अपनी कार में बैठकर कालेज से चले गए और कुछ ही देर में हाथ में पेट्रोल भरी बोतल लेकर कालेज में पहुंचे और खुद के आत्मदाह की चेतावनी दी। यादव जैसे ही खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़कने लगे डा. जोशी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें पकड़ा और एक कमरे में बंद कर दिया। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे रंपुरा चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह दानू ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को शांत कराया। मामले को लेकर प्रभारी प्राचार्य डा. डीडी जोशी का कहना है कि छात्रों ने प्रवेश को लेकर कुछ देर कालेज में तालाबंदी कर दी थी। छात्रसंघ उपसचिव राम प्रसाद यादव जब पेट्रोल भरी बोतल लेकर कालेज पहुंचे तो उन्हें आत्मघाती कदम उठाने से पहले ही रोक लिया गया था। सभी शिक्षकों के समझाने के बाद यादव शांत होकर अपने घर चले गये थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed