{"_id":"5f9b22cc8ebc3e9bd01264cb","slug":"deploy-cyber-trained-employees-in-police-stations-ig-dehradun-news-drn36053909","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों में साइबर प्रशिक्षित कर्मचारियों को करें तैनात:आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों में साइबर प्रशिक्षित कर्मचारियों को करें तैनात:आईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। आईजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार ने सभी जिलों से थानों में साइबर प्रशिक्षित कार्मिकों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह निर्देश बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज मीटिंग में दिए। साथ ही त्योहारी सीजन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, महिला अपराधों की तेजी से विवेचना के निर्देश दिए। रेंज मीटिंग में सभी सातों जिलों के पुलिस प्रभारी मौजूद रहे।
ये दिए निर्देश
-अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी जुआ, सट्टा, अवैध खनन, अवैध कटान और भू-माफिया संबन्धी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
-महिला संबन्धी अपराधों में शत प्रतिशत मुकदमे दर्ज करने के अलावा दुराचार, पॉक्सो व एससी, एसटी एक्ट संबन्धी मुकदमों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित किया जाए।
विज्ञापन
-सीएम हेल्पलाईन व सीपीजीआरएएमएस (सेंट्रालाइज पब्लिक ग्रीवांस रीड्रेस एंड मॉनिट्रिंग सिस्टम) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करें।
-भूमि संबन्धी मामलों में प्राप्त होने वाली शिकायतों की जांच गहनता व निष्पक्षता से करते हुए न्यायोचित कार्रवाई करें।
-दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैय्या दूज, गुरु तेग बहादुर शहीद दिवास और गुरुनानक जयंती के अवसर पर पुलिस प्रबंध के साथ कोविड-19 की एसओपी का अनुपालन कराया जाए।
-संक्रमित पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के उचित उपचार का प्रबंध कराने के साथ उनकी समस्याओं का भी निस्तारण किया जाए।