फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Departments need to discuss their policies and programmes with the Setu Commission.

Dehradun News: विभागों को सेतु आयोग के साथ अपनी नीतियों और कार्यक्रमों पर मंथन करने की जरूरत

Sat, 20 Dec 2025 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Departments need to discuss their policies and programmes with the Setu Commission.
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि सेतु आयोग राज्य के विकास में सरकार के थिंक टैंक के रूप में कार्य करेगा। विभागों को सेतु आयोग के साथ अपनी नीतियों और कार्यक्रमों पर मंथन करने की जरूरत है। सेतु आयोग भी अध्ययन करके बताएं कि किस विभाग में किस नीति में क्या बदलाव किए जाने की आवश्यकता है, जिससे नीतियों का अधिकतम लाभ मिल सके।
विज्ञापन

सीएस बर्द्धन ने सेतु आयोग की समीक्षा बैठक में कहा कि कोल्ड वाटर फिशरीज हमारी यूएसपी है। इसे हम किस प्रकार से पर्वतीय क्षेत्रों की आर्थिकी से जोड़ सकते हैं, इस पर अध्ययन किया जाना चाहिए। उन्होंने वन आर्थिकी को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात भी कही। मुख्य सचिव ने कहा कि सेतु आयोग के तहत एक मजबूत विशेषज्ञों की टीम हमें मिली है। इससे राज्य की बेहतरी के लिए शोध क्षमता को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी, उपाध्यक्ष सेतु आयोग राजशेखर जोशी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed