फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   department distribute after assembly session

मंत्रियों के विभाग के लिए अंबिका सोनी ने किया ऐलान

Sun, 16 Feb 2014 10:27 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Feb 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
department distribute after assembly session

सरकार में भागीदारी की राह खोज रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब हाईकमान ने कुछ और इंतजार करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


लोक सभा चुनाव के बाद फुर्सत से होगा काम
उत्तराखंड प्रभारी अंबिका सोनी ने कांग्रेस कमेटी की बैठक में साफ कहा कि लोक सभा चुनाव के बाद फुर्सत से निगमों और सरकारी उपक्रमों के अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

दूसरी ओर प्रभारी ने यह भी संकेत दिया कि मंत्रियों को पोर्टफोलियो भी विधान सभा सत्र के बाद दिए जाएंगे। सुभाष रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित विस्तारित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से प्रभारी ने कहा कि मंत्रियों को पोर्ट फोलियो विधानसभा सत्र के चलते नहीं दिए जा सके।
विज्ञापन


मंत्रियों को विभाग दे दिए जाते तो उन्हें सदन में विभागों के जवाब देने में दिक्कत होती। इस स्थिति को देखते हुए पोर्टफोलियो नहीं दिए गए।

हाईकमान को दी करीब 50 नामों की सूची
इससे पहले बैठक में अंबिका सोनी ने साफ कहा कि 16-17 जून को आई आपदा को देखते हुए उत्तराखंड में दायित्व नहीं बांटे गए। प्रदेश सरकार ने करीब 50 नामों की सूची हाईकमान को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर उस समय तय किया गया कि उत्तराखंड में पद बांटे गए तो इससे यह संदेश जाएगा कि आपदा की किसी को परवाह नही है और पदों के लिए छीना झपटी हो रही है। प्रभारी के मुताबिक लोक सभा के बाद इस काम को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।


प्रभारी ने यह भी माना कि आपदा से निपटने में थोड़ी बहुत कमियां जरूर रहीं पर कुल मिलाकर प्रदेश सरकार ने उड़ीसा और अन्य प्रदेश की तुलना में बेहतर काम किया।

प्रदेश सरकार के कुछ फैसलों को भी अंबिका सोनी ने सराहा और कहा कि सीएचसी से मोबाइल स्वास्थ्य वैन जोड़ने की योजना का प्रभाव पंचायत चुनाव पर भी पड़ेगा।

प्रदेश प्रभारी के इस संकेत के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लाल बत्तियों और मंत्रियों का पोर्ट फोलियो का इंतजार और बढ़ गया है।

मंत्रियों को तो फिर भी बीस फरवरी तक इंतजार करना पड़ सकता है पर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव भी सम्मान मिलने की उम्मीद में पार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed