उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से अब मिलेगी राहत, कोहरा करेगा परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद शनिवार को मैदानों में ठिठुरन और बढ़ गई। राजधानी दून सहित मैदानी जिलों में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को रात के तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
प्रदेशभर में पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी का असर अब मैदानों में नजर आ रहा है। मैदानी जिलोें में शनिवार को दिन में धूप खिली तो ठंड से राहत जरूर मिली लेकिन रात को तापमान लगातार तीसरे दिन नीचे की और चला गया। देहरादून में जहां शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 7.6 था, वहीं शनिवार की रात 6.4 रिकॉर्ड किया गया।
हरिद्वार में शुक्रवार की रात का तापमान 7.6 से गिरकर शनिवार को 6.5 पर पहुंच गया। ऊधमसिंह नगर में भी रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी एक-दो दिन और रात का तापमान गिरेगा।
उन्होंने बताया कि रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर आंशिक बादल तो आ सकते हैं लेकिन बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। 10 और 11 फरवरी को मैदानी जिलों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।
किस क्षेत्र में तापमान में कितना बदलाव
शहर बृहस्पतिवार शुक्रवार शनिवार
जोशीमठ 3.4 0 -0.1
मसूरी 5.6 -0.3 0.4
टिहरी 4.6 -0.4 0.2
हरिद्वार 11 7.6 6.5
पिथौरागढ़ 5.4 -3.8 0.8
अल्मोड़ा 0.8 -5.3 -0.7
नैनीताल 5.5 1.5 2
चंपावत 6.1 -4.3 1.6
ऊधमसिंह नगर 12.6 9 8
देहरादून 9.4 7.6 6.4
पंतनगर 12.6 9 8
मुक्तेश्वर 1.8 -0.7 -4