फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics Verbal war broke out between Congress and BJP leaders controversy over statements

Uttarakhand: कांग्रेस और भाजपा नेताओं में छिड़ी जुबानी जंग, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल के बयान से बवाल

Tue, 15 Apr 2025 10:47 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Apr 2025 10:47 AM IST
सार

पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल के बयान से बवाल छिड़ गया। जिसके बाद वार-पलटवार का सिलसिला भी शुरू हो गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics Verbal war broke out between Congress and BJP leaders controversy over statements
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व में सवाल उठाते हुए जल्द ही कांग्रेस में बड़ा विभाजन होने का बयान दिया। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पलटवार किया। कहा, खा पीकर खिसकने वाले कांग्रेस की चिंता न करें।

विज्ञापन

जल्द की कांग्रेस पार्टी में होगा बड़ा विभाजन : अग्रवाल

भाजपा नेता व पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व का रवैया इतना खराब है कि निकट भविष्य में बहुत बड़ा विभाजन प्रदेश कांग्रेस में देखने को मिलेगा। कांग्रेस नेताओं को सोचने की जरूरत है कि कांग्रेस से पलायन क्यों हो रहा है।

विज्ञापन


मैंने अपने 55 वर्ष के कांग्रेस कार्यकाल में अपनी मेहनत और कर्मठता से जो सफलता प्राप्त की थी, वह किसी की खैरात नहीं थी। जब 1968 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी, तब कांग्रेस के इन नेताओं का जन्म भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, माहरा ने शायद पहली बार कांग्रेस अधिवेशन के भाग लिया है। लेकिन कांग्रेस में रहते हुए कई अधिवेशनों में भाग ले चुका हूं, उसी के आधार पर मैंने महाधिवेशन को निराशाजनक बताया। मेरे जाने के बाद से पार्टी की स्थिति बिगड़ी है। कांग्रेस का राष्ट्रीय व प्रदेश का नेतृत्व दिशाहीन हैं और देश को दिशा देने में सक्षम नहीं हैं।

खा पीकर खिसकने वाले कांग्रेस की चिंता न करें : माहरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल के बयान पर पलटवार किया। कहा, कांग्रेस में अग्रवाल जैसे नेता नहीं हैं, जिनके पैर कमजोर हैं। कांग्रेस में रहते हुए मंत्री से लेकर पूरा मान सम्मान मिला। उसके बाद खा पीकर पार्टी छोड़कर भाजपा की शरण में चले गए। ऐसे नेताओं को कांग्रेस की चिंता नहीं करनी चाहिए।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet:  पंचायत एक्ट में संशोधन के लिए आज अध्यादेश ला सकती है सरकार, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने से पहले अग्रवाल को अपनी कथनी व करनी के बारे में सोचना चाहिए। भाजपा में उनकी कोई पूछ नहीं है। जिससे उन्हें कांग्रेस की चिंता सता रही है। अग्रवाल को इस बात का भ्रम है कि उनके जाने से देहरादून जिले में कांग्रेस कमजोर हुई है। मेरी सलाह है कि उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अब अपनी पार्टी भाजपा की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस ने मंगलौर, बदरीनाथ उपचुनाव जीतने के साथ नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed