{"_id":"30b09c3d02444e55faa089101fab3ae4","slug":"dengue-patient-found-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में पैर पसार रहा डेंगू, 8 और मरीजों में पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में पैर पसार रहा डेंगू, 8 और मरीजों में पुष्टि
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का प्रकोप अब दून में भी फैलता जा रहा है। मंगलवार को आठ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें देहरादून, ऋषिकेश और टिहरी के मरीज शामिल हैं। वहीं डेंगू के पांच अन्य संदिग्ध मरीज जौलीग्रांट, महंत इंद्रेश एवं ऋषिकेश के अस्पतालों में भर्ती हैं। इन आठ मरीजों के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या अब 49 हो गई है। जबकि संदिग्ध मरीजों की संख्या 74 हो गई है।
विज्ञापन
हरकत में स्वास्थ विभाग
दून में भी डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। पहले यहां तीन मरीजों की पुष्टि हुई थी, लेकिन मंगलवार को चार अन्य मरीजों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को जिन आठ मरीजों की पुष्टि हुई है, वह दून के केदारपुरम, राजपुर रोड, दून अस्पताल के आसपास के क्षेत्रों के साथ ही टिहरी एवं ऋषिकेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
फॉगिंग के निर्देश
सीएमओ डॉ. एसपी अग्रवाल के बताया कि दून में डेंगू के मच्छर पनपने के साथ ही नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को संबंधित क्षेत्रों में फॉगिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम तेज करने के दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
दून अस्पताल सहित अन्य प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही विभाग संबंधित क्षेत्रों में पूरी तरह से नजर रख रहा है।