फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue in dehradun: 43 Dengue patients have arrived so far

Dengue Attack: देहरादून में बढ़ रहा डेंगू का डंक, पांच और मरीजों में पुष्टि, अब तक सामने आ चुके 43 मरीज

Sat, 03 Sep 2022 12:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 03 Sep 2022 12:13 AM IST
सार

डेंगू बुखार एडीज इजिप्टाई और एडीज एल्बोपिक्टस मादा मच्छर (टाइगर) के काटने से फैलने वाला वायरल बुखार है। डेंगू मच्छर के शरीर पर काले व सफेद रंग की पट्टियां होती हैं। यह ज्यादातर दिन में ही काटते हैं।

विज्ञापन
Dengue in dehradun: 43 Dengue patients have arrived so far
डेंगू का मच्छर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को पांच और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ऋषिकेश का चंद्रेेश्वरनगर डेंगू का हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां अब तक डेंगू के 16 मरीज सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को जिले में डेंगू के जो पांच रोगी मिले हैं, उनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। रंजना गुप्ता (28) निवासी कुमारबाड़ा, ऋषिकेश एसपीएस अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती हैं। सुरक्षा (30) और अबूजर (7) निवासी रक्षा विहार अधोईवाला कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती हैं। गौतम तनेजा (37) निवासी 23 इंदर रोड, मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। भोपाल सिंह रावत (39) निवासी डिब्बी विहार कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन


जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि सभी रोगियों की स्थिति सामान्य है। उनके क्षेत्रों में फॉगिंग और अन्य निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार तक 43 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू की एलाइजा जांच निशुल्क होती है।

विज्ञापन

पड़ने लगी है प्लेटलेट्स की जरूरत

डेंगू के कुछ मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत भी पड़ने लगी है। शहर के विभिन्न ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ रही है। हालांकि, स्थिति अभी नियंत्रण में बताई जा रही है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. शशि उप्रेती ने बताया कि प्लेटलेट्स की मांग आ रही है। फिलहाल ब्लड बैंक में मांग के अनुरूप प्लेटलेट्स का स्टॉक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाइगर मच्छर के काटने से होता है डेंगू 

डॉक्टरों के अनुसार, डेंगू बुखार एडीज इजिप्टाई और एडीज एल्बोपिक्टस मादा मच्छर (टाइगर) के काटने से फैलने वाला वायरल बुखार है। डेंगू मच्छर के शरीर पर काले व सफेद रंग की पट्टियां होती हैं। यह ज्यादातर दिन में ही काटते हैं। एडीज मच्छर साफ व जमा पानी में पनपते हैं।  ऐसे में ज्यादा दिनों तक पानी एकत्र न होने दें। एडीज मच्छर बर्तन, पानी की टंकी, कूलर, फूलदान, टूटी-फूटी बोतलों, नारियल की खोल, गमले, टंकी के ढक्कन के किनारे, पुराने टायर, डिब्बे आदि और पत्तियों व चम्मच भर पानी भी अगर एक सप्ताह तक ठहरा हो तो उसमें पैदा हो जाता है। डॉ. खन्ना ने बताया कि ठंड लगने के साथ अचानक तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंखों के पिछलेे भाग में दर्द होना, अत्यधिक कमजोरी, भूख न लगना, गले में दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते साधारण डेंगू बुखार के लक्षण हैं।


यह लगभग 5-7 दिन तक रहता है। रोगी परहेज करे तो स्वयं ठीक हो जाता है। हैमरेजिक डेंगू बुखार में साधारण डेंगू बुखार के लक्षणों के साथ-साथ त्वचा पर गहरे नीले, काले रंग के छोटे या बड़े चकत्ते पड़ना, नाक व मसूड़ों से खून आना आदि रक्तस्राव के लक्षण हैं। वहीं, डेंगू शॉक सिंड्रोम में हैमरेजिक बुखार के लक्षणों के साथ ही रोगी अत्यधिक बेचैन हो जाता है। तेज बुखार के बावजूद उसकी त्वचा ठंडी महसूस होती है। रोगी धीरे-धीरे होश खोने लगता है। नाड़ी तेज और कमजोर महसूस होती है। रक्तचाप कम होने लगता है। 


साधारण डेंगू बुखार का उपचार लक्षणों के आधार पर ही किया जाता है। बुखार के लिए पैरासिटामॉल की गोली सही रहती है। रोगी को आराम करना चाहिए। सामान्य रूप से भोजन दें और अधिक पानी पिलाएं। डेंगू हैमरेजिक बुखार, डेंगू शॉक सिंड्रोम के लक्षण हों तो अस्पताल में योग्य डॉक्टर को दिखाएं। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा बिल्कुल न लें।
- डॉ. सिद्धांत खन्ना, वरिष्ठ फिजिशियन, कृष्णा मेडिकल सेंटर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed