फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue hotspot in Raipur area of Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dengue Attack: देहरादून का रायपुर क्षेत्र बना डेंगू का हॉट स्पॉट, 500 से ज्यादा मरीज मिले, कोटद्वार में दो मौत

Sun, 10 Sep 2023 07:44 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Sep 2023 07:44 AM IST
सार

राजधानी देहरादून का रायपुर क्षेत्र डेंगू का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। यहां करीब पांच सौ रोगी मिले हैं। हर घर में बुखार का मरीज मिल रहा है। इसके बाद भी जो सक्रियता नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को दिखानी चाहिए थी, वह संजीदगी नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन
Dengue hotspot in Raipur area of Dehradun Uttarakhand news in hindi
डेंगू - फोटो : amar ujala

विस्तार

डेंगू ने प्रदेश की राजधानी में पांव जमाना शुरू कर दिया है। उसने अपना ठिकाना रायपुर क्षेत्र को बनाया है जहां पांच सौ ज्यादा मरीज मिले हैं। इसकी रिपोर्ट मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। उधर, कोटद्वार में शनिवार को दो युवकों की मौत हो गई, इसमें एक डेंगू पीड़ित था, जबकि दूसरे में लक्षण थे।

विज्ञापन

देहरादून में अब तक डेंगू से 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 640 लोग बुखार से तप रहे हैं। अब रायपुर क्षेत्र डेंगू का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। यहां करीब पांच सौ रोगी मिले हैं। हर घर में बुखार का मरीज मिल रहा है। इसके बाद भी जो सक्रियता नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को दिखानी चाहिए थी, वह संजीदगी नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh-Badrinath Highway: सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई स्कूटी, दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित रूप से फॉगिंग और दवा छिडकाव के साथ जांच नहीं हो पा रही है। शनिवार को 29 नए मरीज मिले, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उधर, कोटद्वार के राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती दो डेंगू मरीजों की शनिवार को मौत हो गई। इनमें एक युवक की टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी, जबकि दूसरे में डेंगू के लक्षण थे। यकायक दोनों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed