फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue fear in dehradun.

दून में डेंगू फोबिया, जांच कराने उमड़ी भीड़

Thu, 30 Oct 2014 10:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Oct 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
dengue fear in dehradun.

देहरादून में डेंगू पीड़ित बच्ची की मौत की खबर फैलते ही लोगों को डेंगू फोबिया ने जकड़ लिया।

विज्ञापन


मामूली बुखार से पीड़ित लोग भी जांच कराने के लिए सुबह-सुबह ही अस्पताल पहुंच गए। दून अस्पताल में मंगलवार को करीब 10 मरीजों ने जांच कराई थी, लेकिन बुधवार को यह आंकड़ा बढ़कर 50 पहुंच गया।

इसके अलावा निजी क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब्स में भी यही हाल रहा। चिकित्सकों का कहना है कि डेंगू से डरने की नहीं, बल्कि एहतियात और सही इलाज की जरूरत है।
विज्ञापन


डेंगू के लक्षण
तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के नीचे दर्द, चिड़चिड़ापन, बेचैनी सामान्य डेंगू बुखार के लक्षण हैं। हैमरेजिक डेंगू में मसूढ़ों, फेफड़ों, नाक, यूरिन में खून निकलने लगता है। शरीर पर लाल चकत्ते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव और उपचार
डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है और शाम के वक्त काटता है। इसलिए दफ्तर और घर के आसपास, फ्रीज, कूलर, एसी आदि में पानी जमा न होने दें। दून अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी जोशी के मुताबिक, डेंगू के लक्षण दिखने पर तुंरत चिकित्सक की सलाह लें।

युवक में डेंगू की पुष्टि
दून अस्पताल में डेंगू से पीड़ित एक और मरीज भर्ती हुआ है। इसके साथ अस्पताल में डेंगू से पीड़ित मरीजों संख्या चार पहुंच गई है। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस असवाल ने बताया कि चारों मरीजों का उपचार आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।


दावों की पोल खुली

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में डेंगू का प्रकोप खत्म होने का दावा करते हुए संवेदनशील कालोनियों में जागरूकता अभियान, दवाएं बांटने और फागिंग का काम बंद कर दिया था। लेकिन सीएमआई अस्पताल में बच्ची की मौत ने दावे की पोल खोल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed