फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue enters in dehradun

देहरादून में पांव पसार रहा है डेंगू

Thu, 03 Oct 2013 11:23 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Oct 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
dengue enters in dehradun

काफी दिनों से देहरादून के आसपास के इलाकों में कहर बरपा रहा डेंगू शहर में घुस आया है। शहर के रोगी विभिन्न अस्पतालों में भरती हो रहे हैं।

विज्ञापन


सिनर्जी अस्पताल में डेंगू के पांच रोगियों को इलाज के लिए भरती किया गया। इनमें शहर के अलावा सहारनपुर और रुड़की के डेंगू रोगी शामिल हैं। बुधवार को डेंगू के दो संदिग्ध रोगियों को दून अस्पताल में भरती किया गया है। प्रेमनगर के रजा रसूल, यमुना कॉलोनी के एसके शर्मा को डेंगू की पुष्टि हो गई। उनका इलाज सीनियर कंसल्टेंट डॉ. नीरज सिंह ने किया।
विज्ञापन


पढ़ें, पहाड़ पर वायरल का हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सहारनपुर के अभिषेक, रुड़की के नितिन जैन, रुड़की के केदारनाथ को भी डेंगू की पुष्टि हुई थी। दून अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस असवाल ने बताया कि ऋषिकेश और हरिद्वार से डेंगू के दो संदिग्ध रोगी भरती हुए हैं। इनकी जांच बृहस्पतिवार को होगी।

पढ़ें, मौसमी बुखार से दो की मौत, 50 बीमार

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ जीएस जोशी ने बताया कि हरिद्वार की सरहद से जुड़े देहरादून के क्षेत्रों में डेंगू के बाइस रोगी मिले हैं। उन्होंने बताया कि घाटी का वातावरण डेंगू के लिए मुफीद नहीं है। इसके लिए सावधानी बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed