{"_id":"5d6adfd28ebc3e93bf3ba83a","slug":"dengue-confirmed-in-eight-more-patients-dehradun-news-drn318162351","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को आठ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें जिले के बाहर की एक महिला मरीज भी शामिल है। जबकि, सात पुरुष मरीज देहरादून के निवासी हैं। जिले में अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 642 पहुंच गई है।
वहीं, स्वाथ्य विभाग और नगर निगम की 21 टीमों ने शनिवार को डेंगू नियंत्रण और जागरुकता अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 4163 घरों का सर्वे किया। इन टीमों ने खुड़बुड़ा, डीएल रोड, रायपुर, धर्मपुर, नेहरू ग्राम, भगत सिंह कॉलोनी, वाणी विहार, लाडपुर, तपोवन, बलबीर रोड, मद्रासी कॉलोनी, चंदरनगर आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर कूलर, फ्रिज, टंकी, खराब टायर, प्लास्टिक डिस्पोजल आदि का निरीक्षण किया। 4163 घरों में 166 में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया। जबकि, 390 बुखार के मरीज मिले। उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाकर जरूरी दवाएं लेने और डेंगू की जांच के लिए सैंपल देने के लिए कहा गया है।
वहीं, जिनके घरों या प्रतिष्ठान में लार्वा पाए गए, ऐसे सात लोगों का टीम ने चालान किया। जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि लोगों को लगातार डेंगू मच्छर पनपने से रोकने के उपाय के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जहां जरूरत है वहां नगर निगम की मदद से फॉगिंग भी कराई जा रही है।