{"_id":"5d444c1d8ebc3e6cc60b42df","slug":"dengue-confirmation-in-30-new-patients-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में 30 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 132 पहुंची मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में 30 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 132 पहुंची मरीजों की संख्या
Sat, 03 Aug 2019 09:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 03 Aug 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जिले में डेंगू का बुखार तेजी से फैलने लग गया है। अकेले शुक्रवार को ही 30 नए मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आरके पांडेय ने खुद मोर्चा संभालते हुए डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही अधिकारियों की बैठक ली और डेंगू को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दून में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को 30 नए मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह से देहरादून जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 132 हो चुकी है। शुक्रवार को जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उनमें 18 मरीज रायपुर क्षेत्र के हैं। इस तरह से रायपुर और उससे सटे क्षेत्रों में इससे पीड़ितों की संख्या 100 को पार कर चुकी है। डेंगू की भयावहता को देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पांडेय ने रायपुर विकासखंड के डेंगू प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन
डॉ. पांडेय सुबह नौ बजे रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। व्यवस्थाओं और दवाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता, रायपुर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद शुक्ला, पार्षद हुकुम सिंह गड़िया और आशा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर शांति विहार, वाणी विहार आदि क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया। उसकेे बाद डॉ. पांडेय ने दून अस्पताल के डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा और डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री से दवाओं, ब्लड प्लेटलेट्स आदि की जानकारी ली। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एसे गुप्ता, महानिदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैंगर, राज्य नोडल अधिकारी डॉ. पंकज सिंह, राज्य आईईसी अधिकारी जेसी पांडेय, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अखिलेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
दून अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड
डीजी के निर्देश पर दून अस्पताल में एक और आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि अभी आठ बेड का एक वार्ड बनाया गया था। अब एक और वार्ड बनाकर आठ बेड बढ़ा दिए हैं।