फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue cases increasing DM issued guidelines for school children Dehradun Uttarakhand news

डेंगू का डंक : डीएम ने जारी किए आदेश, स्कूल में बच्चों को फुल पैंट और पूरी आस्तीन की शर्ट पहन होगा अनिवार्य

Sun, 09 Jul 2023 04:30 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 09 Jul 2023 04:30 PM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से रोजाना मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। डीएम सोनिका ने नगर निगम को डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए प्रभावी तौर पर साफ-सफाई और फॉगिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
dengue cases increasing DM issued guidelines for school children Dehradun Uttarakhand news
डेंगू - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों के देखते हुए डीएम ने स्कूली बच्चों के लिए पूरी आस्तीन की शर्ट और फुल पैंट अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। कहा, प्रार्थना सभाओं में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के उपाय बताए जाएं।

विज्ञापन

देहरादून में अभी तक डेंगू के कुल 22 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से रोजाना मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। डीएम सोनिका ने नगर निगम को डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए प्रभावी तौर पर साफ-सफाई और फॉगिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। आशा, आंगनबाड़ी, नगर निगम की संयुक्त टीम बनाकर डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश जारी किए।

विज्ञापन

कार्यदायी संस्थाओं से कहा गया, निर्माणाधीन स्थलों पर पानी न ठहरे, इसके प्रभावी उपाय करें। बाल विकास, पंचायतीराज और अन्य संबंधित विभागों को भी इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय जैन ने कहा, बरसात का मौसम शुरू हो गया है। मच्छरों के चलते डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने और जागरूक रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू-चिकनगुनिया से ऐसे करें बचाव

- कूलर, फ्रिज के पीछे की ट्रे, गमलों का पानी सप्ताह में दो बार साफ करें।

- सभी पानी की टंकियां और पानी जमा करने वाली वस्तुओं को ढंककर रखें।

- घर में रखे गमलों के नीचे ट्रे न लगाएं और गमलों में पानी भरा न रहने दें।

- टूटे पुराने बर्तन, बोतल, डिब्बे बेकार टायर आदि इधर-उधर न फेंकें।

- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, मच्छरों को मारने वाली मशीन का प्रयोग करें।

- चिड़ियों और जानवरों के पानी पीने के बर्तनों को रोजाना साफ करें।
 

तीन नए मरीज मिले, 22 पहुंची संख्या

देहरादून में शनिवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इनमें एक अस्पताल में भर्ती है और दो का इलाज घर पर चल रहा है। सभी मरीजों की जांच निजी पैथोलॉजी में हुई है। एक मरीज करनपुर, दूसरा भोगपुर और तीसरा रेसकोर्स से है। इन तीनों क्षेत्रों को हाई रिस्क घोषित कर दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम को धर्मपुर में डेंगू का लार्वा भी मिला था, जिसे नष्ट करा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 95 मरीजों की एलाइजा जांच हुई थी। इनमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग अब तक 1888 मरीजों की एलाइजा जांच कर चुका है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Rainfall: कई घंटों से हो रहे बारिश, सीएम धामी ने अफसरों को किया अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

13 सक्रिय मरीज

जिले में डेंगू के 13 सक्रिय मरीज हैं। इनमें नौ का अस्पतालों और चार का घर पर इलाज चल रहा है। अन्य मरीज ठीक हो चुके हैं। अजबपुर कलां, जीएमएस रोड, भोगपुर, भंडारीबाग, पथरीबाग, सिंघल मंडी, पटेल नगर में पिछले साल डेंगू के अधिक मरीज मिले थे। इसलिए, इन इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। यहां एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed