Dengue Attack: उत्तराखंड के तीन जिलों में डेंगू के 22 मरीज मिले, अब तक सामने आ चुके 746 मामले
स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू मरीजों के उपचार के लिए अलग से वार्ड आरक्षण के साथ प्लेटलेट्स की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए हैं।
विस्तार
प्रदेश में डेंगू मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को तीन जिलों में 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। छह जिलों में अब तक डेंगू के 746 मरीज मिल चुके हैं।
प्रदेश में अभी तक डेंगू का प्रकोप छह जिलों में है। सात जिलों में डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। देहरादून जिले में डेंगू के सबसे अधिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार शुक्रवार को तेज बुखार से पीड़ित 22 मरीजों में एलाइजा जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है।
Dengue: बुखार वाले मरीजों का होगा सर्वे, रोकथाम को निर्देश जारी, 500 मीटर परिधि में होगा सघन फीवर सर्विलांस
इसमें देहरादून जिले में 10, नैनीताल में छह, पौड़ी में छह मरीज मिले हैं। प्रदेश में छह जिलों में अब तक डेंगू के 746 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू मरीजों के उपचार के लिए अलग से वार्ड आरक्षित रखने के साथ आवश्यकता पड़ने पर मरीज को प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
डेंगू के मरीजों का जिलेवार आंकड़ा
जिला डेंगू मरीजों की संख्या
देहरादून 468
हरिद्वार 103
नैनीताल 109
पौड़ी 56
ऊधमसिंह नगर 06
चमोली 04