फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue and swine flu case in uttarakhand 

उत्तराखंड: छह मरीजों में डेंगू और एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

Tue, 22 Aug 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,  देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,  देहरादून Updated Tue, 22 Aug 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
dengue and swine flu case in uttarakhand 

डेंगू और स्वाइन फ्लू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में छह मरीजों में डेंगू और एक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद मरीजों और उनके परिजनों की चिंताएं बढ़ गई हैं। डेंगू के छह मरीजों में से पांच हरिद्वार निवासी हैं। वहीं स्वाइन फ्लू पीड़ित 77 वर्षीय मरीज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


राजधानी दून से ज्यादा धर्मनगरी हरिद्वार में इस बार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक जिन 28 मामलों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें से 21 मरीज हरिद्वार जिले के हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार, हरिद्वार के रोशनाबाद और खन्ना नगर गली के दो-दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा रानी पोखरी निवासी व्यक्ति में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। राहत की बात है कि शहरी क्षेत्र में अभी डेंगू का प्रकोप कम दिख रहा है। पिछली बार सबसे ज्यादा मामले शहरी क्षेत्र से सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 14 अगस्त से सेवक आश्रम रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती 77 वर्षीय मरीज में मंगलवार को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। जनवरी से अब तक विभाग ने कुल 224 मरीजों के सैंपल लिए, जिसमें 88 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।


अब तक 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डा. टीसी पंत ने बताया कि डेंगू के 2141 मरीजों के सैंपल की जांच की गई है, जिसमें से 28 में पुष्टि हुई है। डेंगू व स्वाइन फ्लू के ज्यादातर मरीज बाहरी क्षेत्रों से उपचार करवाने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed