रणोगछानी के किसानों ने सिंचाई विभाग के दफ्तार में किया प्रदर्शन
सार
कालसी तहसील अंतर्गत रणोग छानी नहर की सफाई का भुगतान न होने से नाराज किसानों ने अंबाड़ी स्थित सिंचाई खंड कालसी के दफ्तर में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने शीघ्र भुगतान न होने पर फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी।सोमवार को कमलेश भट्ट के नेतृत्व में किसान अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। धरना प्रदर्शन करने वालों में अरविंद चौहान, केदार सिंह, जयवीर सिंह, मुन्ना सिंह, केसर सिंह, कलम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन