फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demonstrated at the Jal Electricity Corporation office

परियोजन प्रभावितों को दिया जाए सीएसआर फंड का दो प्रतिशत

Fri, 22 Jan 2021 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Demonstrated at the Jal Electricity Corporation office
विकासनगर। लखवाड़ व्यासी परियोजना के प्रभावितों से जुड़ी विभिन्न मांगों के समर्थन में उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने डाकपत्थर स्थित उत्तराखंड जल विद्युत निगम के कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच दिन के भीतर मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मांग के समर्थन में उन्होंने ईई के माध्यम से प्रबंध निदेशक को भी ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि निगम प्रबंधन बांध प्रभावितों की मांगों को अनसुना कर रहा है। नौ जनवरी को 17 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रभावितों ने प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजा था, लेकिन अब तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। निगम प्रबंधन ने प्रभावितों के साथ बैठक तक करना जरूरी नहीं समझा है। उन्होंने कहा कि परियोजना निर्माण से कई गांवों के काश्तकार प्रभावित हो रहे हैं। उनकी जमीन डूब क्षेत्र में आ रही है। ऐसे में प्रबंधन को सीएसआर फंड का दो प्रतिशत परियोजना से बांध प्रभावित परिवारों को देना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सह संयोजक स्वराज चौहान, प्रदेश सचिव अमीरचंद, मुस्लिम समाज भाईचारा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अयूब हसन, गढ़वाल मंडल प्रभारी लख्मी शर्मा, जगत कुंवर, धनीराम, कुमपाल सिंह, विपिन कुमार, वीरेंद्र, रामपाल, प्रताप सिंह, ज्ञान सिंह, राजपाल सिंह, यशपाल सिंह, उदय सिंह, रमेश, जगदीश, राकेश और बाबूलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed