फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demonstrated against not making speed breaker

स्पीड ब्रेकर न बनाने पर किया प्रदर्शन

Tue, 23 Mar 2021 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demonstrated against not making speed breaker
त्यूनी। मैंद्रथ बाजार में स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान रामलाल सेमवाल ने कहा कि कई बार मांग के बाद भी मैंद्रथ बाजार में स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जा रहे हैं। इसके चलते हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। त्यूनी-मोरी मोटर मार्ग मैंद्रथ बाजार से होकर गुजरता है। इस सड़क पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। उन्होंने कहा कि मौखिक और लिखित शिकायत के बाद भी विभाग सुध नहीं ले रहा है। सेमवाल ने कहा कि भविष्य में कोई दुर्घटना होने पर इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। प्रदर्शन करने वालों में सेन सिंह चौहान, जय किशन चौहान, मोनू नायक, प्रकाश नायक, नीटू नायक, रतन लाल, प्रेम रावत, आत्माराम जोशी, नीरज और मोनू डोभाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed