फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   demolition in religious places at pantnagar

उत्तराखंडः धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, दुकान फूंकी

Fri, 12 Sep 2014 03:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Fri, 12 Sep 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
demolition in religious places at pantnagar

उत्तराखंड के पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में एक धार्मिकस्थल में तोड़फोड़ से गुस्साए लोगों ने एक दुकान फूंक दी और जाम लगा दिया।

विज्ञापन


तनाव बढ़ता देख आसपास के थानों की पुलिस के साथ ही नैनीताल जिले से पीएसी भी बुला ली गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लोग शांत हुए पर तनाव अभी बरकरार है। सभी मुख्य मार्गों पर पुलिस-पीएसी के जवान गश्त कर रहे हैं।

आसपास के धार्मिकस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। परिसर के भीतर अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। पुलिस ने तोड़फोन करने वाले की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई है। विवि परिसर स्थित झा कॉलोनी में गुरुवार को दिन में 11 बजे एक धार्मिकस्थल पर एक युवक ने तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही लोग जुट गए और उसकी धुनाई कर उसे पंतनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए सिडकुल-लालकुआं मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची

demolition in religious places at pantnagar

मौके पर पहुंचे एएसपी टीडी वैला, एडीएम आशीष भटगई ने आक्रोशित लोगों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आरोपी के भाई (सेवा योजन विभाग में कनिष्ठ सहायक) को पंत विवि से निलंबित करने की सिफारिश किए जाने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

फरीद का सरकारी क्वार्टर भी सीज कर दिया गया है। थोड़ी देर बाद ही शहीद चौक पर कुछ लोगों ने एक लईक टेलर निवासी नगला की दुकान को आग लगा दी। पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आसपास मौजूद लोगों को वहां से खदेड़ दिया। इस बीच व्यापारियों ने दुकानें बंद कर लीं।

जिलाधिकारी डॉ. पंकज पांडेय और एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। साथ ही माहौल शांतिपूर्ण बनाने के लिए जगह-जगह पुलिस और पीएसी तैनात करने के आदेश दिए। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है।

आरोपी पर इन धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज

demolition in religious places at pantnagar

पंतनगर थानाध्यक्ष बीएल वर्मा ने बताया कि मौके से पकड़े गए आरोपी के खिलाफ धारा 147, 295, 153क, ख, 120बी आईपीसी और 7सीआरएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा प्रत्यक्षदर्शी अलकेश सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

आरोपी का भाई निलंबित, जांच समिति गठित

आरोपी के भाई को निलंबित कर दिया गया है। वह सेवायोजन विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत है। पंत विवि के कुलपति डा.मैथ्यू प्रसाद ने बताया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए पशु चिकित्सा महाविद्यालय के अधीष्ठाता डा.जीके सिंह की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है।

इसमें उनके साथ सह निदेशक डा.एनएस खान, सिविल इंजीनियरिंग के डा.पीएस महर, शामिल किए गए हैं। जो पांच दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी।

घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता ने पुलिस-प्रशासन का काफी सहयोग किया। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी को पुलिस न्यायालय में पेश करेगी। आरोपी मानसिक रोगी है अथवा नहीं, न्यायालय से जैसा आदेश मिलेगा उस तरह का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। रामनगर, नैनीताल, हल्द्वानी सहित आसपास थानों की पुलिस-पीएसी लगाई है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। अराजकतत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।
- डॉ. पंकज कुमार पांडेय, जिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर

पंतनगर थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। माहौल शांतिपूर्ण है। धार्मिक स्थलों के साथ ही जगह-जगह पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। साथ ही पंत विवि परिसर में बाहर से आने वाले लोगों के आई कार्ड चेक करने के भी निर्देश दिए गए हैं। ताकि संदिग्ध लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।
- रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी, ऊधमसिंहनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed