फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand to remove Haridwar bypass garbage dumping ground

Dehradun News: हरिद्वार बाईपास पर बना कूड़ा डंपिंग ग्राउंड हटाने की मांग

Tue, 04 Mar 2025 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove Haridwar bypass garbage dumping ground

विज्ञापन
हरिद्वार बाईपास पर बने कूड़ा डंपिंग ग्राउंड को हटाने की मांग तेज हो गई है। कई संगठनों ने एक साथ बैठक कर कूड़ा डालने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। संगठनों ने कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के पास पहुंचकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन भी किया।श्री देवभूमि जनविकास समिति के बैनर तले प्राचीन शिवशक्ति खेड़ा मंदिर में बैठक हुई। समिति के संयोजक सुशील सक्सेना ने बताया कि इस डंपिंग ग्राउंड को हटाने की मांग इसके यहां बनने के तुरंत बाद शुरू हो गई थी। 2018 से श्री देवभूमि जनविकास समिति यह आवाज लगातार उठा रही है। 2019 से सुशील सैनी उत्तराखंड अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले आकेश भट्ट, रोहित शर्मा आदि साथियों के साथ उठा रहे थे और बाद में समिति के साथ मिलकर आवाज उठाते आ रहे हैं। समाजसेवी योगेंद्र चौहान ने कहा कि इसे जनहित में हटवाना ही होगा, क्योंकि इस क्षेत्र के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed