{"_id":"697a10c7fb5dd7df2f084c38","slug":"demand-to-increase-the-grade-pay-of-collection-amins-to-rs-2800-dehradun-news-c-5-drn1043-888798-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: संग्रह अमीनों का ग्रेड पे 2800 करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: संग्रह अमीनों का ग्रेड पे 2800 करने की मांग
विज्ञापन
-राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की तहसीलों में हुई गेट मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। 18 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बुधवार को तहसील में गेट मीटिंग हुई। यहां संग्रह अमीन संघ के पदाधिकारी भी मीटिंग का हिस्सा बने।
राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश बिजल्वान ने संग्रह अमीनों का ग्रेड पे 2000 से 2800 रुपये करने ओर पदोन्नति की मांग को प्रमुखता से रखा। इस पर संयुक्त कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने कहा कि परिषद इन्हीं न्यायोचित मांगों को लेकर कर्मचारियों के बीच पहुंची है। उन्होंने परिषद की 18 सूत्री मांगों की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि परिषद संग्रह अमीनों की मांगों को मजबूती से शासन स्तर पर उठाएगी।
इसके बाद परिषद के पदाधिकारी खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय पहुंचे। यहां विभागीय संगठन के अध्यक्ष सुनील देवली ने उत्तराखंड में चल रहे परिषद के आंदोलन के बारे में बताया। परिषद के कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान ने चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा गेट मीटिंग के माध्यम से स्पष्ट की। प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने कहा कि यह आंदोलन उत्तराखंड के सभी जिलों में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इस मौके पर परमवीर पंवार, दीपक उपाध्याय, जिलाध्यक्ष दिवाकर बहुगुणा, जिला सचिव मनोज, कमल डंगवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -
एएनएम को जिले में तबादले पर आभार जताया
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मंत्रिमंडल में एएनएम फील्ड कर्मियों के एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण की अनुमति देने के लिए एएनएम सेवा नियमावली में संशोधन को स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सरकार का आभार जताया। परिषद अध्यक्ष अरुण पांडे ने कहा कि यह मांग संगठन की ओर से लंबे समय से की जा रही थी। इस निर्णय पर एएनएम संगठन की सदस्य सावित्री देवला ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। उनके साथ रेनू रतूड़ी, शोभा टम्टा, सावित्री, अनीता रावत, ममता पाटिल, शालू जैन, शालिनी, संगीता, प्राची, राधा, ऊषा चौहान, लीला एवं रिंकू ने भी आभार जताया।