फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   demand of case file on mulayam singh

'मुलायम सिंह पर चलाया जाए मुकदमा'

Sun, 23 Feb 2014 09:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 23 Feb 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
demand of case file on mulayam singh

राज्य आंदोलन का नारा ‘बोल पहाड़ी हल्ला बोल’ शनिवार को एक बार फिर देहरादून की सड़कों पर गूंज उठा।

विज्ञापन


पढ़ें, खुद जानिए वोटर लिस्ट में नाम हैं या नहीं

सांस्कृतिक और रंगकर्मियों ने पहाड़ी भाषाओं की अकादमी बनाने, मुजफ्फरनगर कांड के लिए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह पर मुकदमा चलाने की मांग के साथ घंटाघर से शहीद स्मारक तक रैली निकाली।
विज्ञापन


पढ़ें, तो क्या टल सकते हैं पंचायत चुनाव!
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड पर्वतीय राज्य मंच के तत्वावधान में गांधी पार्क से रैली शुरू हुई। दर्शनलाल चौक, तहसील चौक होते हुए रैली कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुई।

पढ़ें, राहुल की रैली में 'फर्जीवाड़ा' कर रहे कांग्रेसी नेता

यहां मंच के संयोजक आशुतोष ममगाईं ने कहा कि सरकार पंजाबी और उर्दू अकादमी बनाने जा रही है, लेकिन गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी व जौनपुरी लोकभाषाओं की अनदेखी जा रही है।

पढ़ें, कहीं देखी है कुदरत के साथ ऐसी कदमताल

उन्होंने लोकभाषाओं की अकादमी बनाने और हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर को उत्तराखंड से बाहर करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मैदानी जिलों का ही राज्य बन गया है। 2006 के परिसीमन में पहाड़ की 6 विधानसभा सीटें हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को दे दी गई।

खटीमा, मसूरी, मुजफ्फरनगर कांड के 20 साल बाद भी शहीदों के कातिल खुले घूम रहे हैं। इस दौरान अनुज जोशी, आशुतोष

ममगाईं, सुशील राणा, गिरीश सनवाल विजय भारती, सुरेंद्र राणा, सचिन थपलियाल, अभिषेक मुंदोला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed