{"_id":"69e92e78e0347c7954045d96","slug":"demand-for-removal-of-illegally-constructed-gate-on-dehradun-news-c-5-1-drn1058-953296-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अवैध गेट हटाने के संबंध में कांग्रेसियों ने सौंपा एमडीडीए को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अवैध गेट हटाने के संबंध में कांग्रेसियों ने सौंपा एमडीडीए को ज्ञापन
विज्ञापन
आमवाला वार्ड-60 में मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से बने गेट को हटाने की मांग की गई। ग्रेस नेता आशीष नौटियाल और सुंदर सिंह रावत के नेतृत्व में लोगों ने एमडीडीए को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि यह मार्ग सार्वजनिक है लेकिन कुछ व्यक्तियों और सोसायटी ने अवैध रूप से गेट लगाकर आवाजाही रोक दी है। पूर्व में इसकी शिकायत की गई इस पर हुई जांच में यह गेट नियम विरुद्ध पाया गया। सुंदर सिंह रावत ने कहा कि इस अवैध गेट से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से परेशानी हो रही है। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल ने प्रशासन से तत्काल गेट हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देरी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित में सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर महेंद्र बिष्ट, सुरेश पाल, गीता बिष्ट, मीनू आहूजा, राधा नेगी, शशि, शुभांगी आदि मौजूद रहे।