फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for operation of electric buses till Vikasnagar

Dehradun News: विकासनगर तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराने की मांग

Tue, 04 Mar 2025 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Demand for operation of electric buses till Vikasnagar
विकासनगर। स्मार्ट सिटी बस सेवा की इलेक्ट्रिक बसों का संचालन विकासनगर तक कराए जाने की मांग नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की है। उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष को एक ज्ञापन भी सौंपा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट सिटी बस सेवा की इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अभी तक सहसपुर के ग्राम ढाकी स्थित लांघा रोड तिराहे तक हो रहा है। ह्यूमन राइट एंड आरटीआई एसोसिएशन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बसों का विकासनगर तक संचालन होने से जौनसार बावर से लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बस सेवा का लाभ मिलेगा। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अरविंद शर्मा, सुशील कुक्की साहू शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed