फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for construction of road till Kheda Utraula of village Kerad

Dehradun News: ग्राम केराड़ के खेड़ा उतरौला तक सड़क निर्माण की मांग

Sat, 11 Jan 2025 11:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:47 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of road till Kheda Utraula of village Kerad
त्यूणी। ग्राम केराड़ के खेड़ा उतरौला के लिए सड़क की सुविधा नहीं होने से स्थानीय निवासी व किसान कठिन समस्या से जूझ रहे हैं। किसानों को फसलों को दो किलोमीटर तक ढोकर लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है। दारागाड़-कथियान मोटर मार्ग से ग्राम केराड़ के खेड़ा उतरौला को जाने वाले कच्चे रास्ते पर अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय निवासियों के सामने आवाजाही से लेकर अपनी फसलों को मंडियों तक ले जाने का गंभीर संकट है। लगभग दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग से 200 की आबादी व काफी संख्या में किसान प्रभावित हैं। स्थानीय निवासी लच्छम सिंह, खेमसिंह, जयदत्त सिंह, मनोज, लायक राम, चंद्रमा, अनिल, जगदीश ठाकुर ने बताया कि उनके माध्यम से कई बार सड़क के निर्माण की मांग की गई है। लेकिन, अभी तक निर्माण के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से दो किलाेमीटर की इस सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग भी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed