{"_id":"67607bc3bc928a162d00e284","slug":"delivery-boys-will-be-given-training-for-accident-prevention-dehradun-news-c-5-1-drn1030-571758-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दुर्घटना नियंत्रण के लिए डिलीवरी बॉय को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दुर्घटना नियंत्रण के लिए डिलीवरी बॉय को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
आरटीओ ने डिलीवरी कंपनी के अधिकारियों की बैठक ली, दिए आवश्यक निर्देश
परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना नियंत्रण के लिए डिलीवरी कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान डिलीवरी बॉय को प्रशिक्षण देने के पर जोर दिया गया।
इस पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने बताया कि डिलीवरी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ सड़क सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर वार्ता की गई। बताया कि देहरादून में करीब दो हजार डिलीवरी बॉय कार्यरत हैं। ऐसे में उनकों सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। अगले वर्ष जनवरी से 100-100 डिलीवरी बॉय को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अंतर्गत डिलीवरी बॉय को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, रिफ्लेक्टर युक्त जैकेट पहनने, ओवर स्पीडिंग के लिए बाध्य न करना, वाहन संचालन के दौरान फोन पर बात न करना और पास में वाहन के वैध दस्तावेज रखने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान अमन घिल्डियाल, सतेंद्र सिंह, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।