फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi tourist ruckus with police after stop boating without Life jacket in naini lake

नैनीताल: बिना लाइफ जैकेट झील में बोटिंग से मना किया तो पुलिस से भिड़े दिल्ली के पर्यटक

Tue, 05 Mar 2019 07:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 Mar 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
Delhi tourist ruckus with police after stop boating without Life jacket in naini lake
नैनी झील

नैनी झील में बीना लाइफ जैकेट पानी में उतरने पर पुलिस ने दिल्ली के पर्यटकों को रोका तो पर्यटक पुलिस से भिड़ गए। पर्यटकों ने मौके पर मौजूद कई स्थानीय लोगों के साथ भी बदसलूकी भी की।

विज्ञापन


पुलिस पर्यटकों को मल्लीताल पुलिस चौकी लाई तो उन्होंने यहां भी हंगामा किया। बाद में पुलिस ने पर्यटकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। सोमवार सुबह 12 बजे दिल्ली से आए करीब 100 पर्यटकों का समूह नैनी झील में नौकायन करने पहुंचा।
विज्ञापन


पर्यटकों ने 25 नावें किराए पर लीं और बिना लाइफ जैकेट झील में उतर गए। सूचना पर मल्लीताल चौकी और सीओ सिटी विजय थापा पुलिस पर्यटकों को समझाने मौके पर पहुंची। उन्होंने पर्यटकों को बुलाया तो नाविकों ने उन्हें दूसरे किनारे पर उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आयोजकों को समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिस से भिड़ गए। इसी बीच, कुछ स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को समझाने का प्रयास किया तो वह उनके साथ भी बदसलूकी करने लगे। ऐसे में पुलिस कई पर्यटकों को चौकी ले आई।

पर्यटकों ने चौकी में भी कुछ स्थानीय लोगों के साथ बदतमीजी की। बाद में पुलिस ने पर्यटकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। सीओ सिटी के निर्देश पर मल्लीताल चौकी प्रभारी जयानंद पांडे ने 22 नाविकों पर बिना लाइफ जैकेट पर्यटकों को झील में ले जाने पर 250-250 रुपये का जुर्माना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed