{"_id":"d1e9548aa92442696558cdee2e8744c2","slug":"delhi-student-arrived-from-roorkee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से बचने के लिए घर छोड़ रुड़की पहुंची छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से बचने के लिए घर छोड़ रुड़की पहुंची छात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 03 Mar 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबरन शादी कराए जाने से नाराज सेलमपुर दिल्ली की नाबालिग छात्रा घर से भाग कर रुड़की आ पहुंची। यहां रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो किशोरी ने रो-रोकर आपबीती बताई।
विज्ञापन
इस पर रुड़की पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क साधा। परिजन उसे लेने के लिए रुड़की रवाना हो गए। रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर एक किशोरी कई घंटे से परेशान हालत में घूम रही थी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सेलमपुर दिल्ली की रहने वाली है और 12वीं कक्षा में पढ़ती है। किशोरी ने ये भी बताया कि उसके परिजन शादी कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
मगर वह पढ़ लिखकर कुछ बनना चाहती है। इस पर पुलिस किशोरी को कोतवाली सिविल लाइंस ले आई और उसके परिजनों से संपर्क किया।
पुलिस की सूचना पर परिजन उसे लेने के लिए रुड़की के लिए रवाना हो गए। कोतवाली के एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि छात्रा के परिजन उसकी शादी कराना चाहते हैं।
शादी से बचकर ही वह घर से निकल आई और भटक कर रुड़की पहुंच गई है। उसके परिजनों को बुलवा लिया गया है। उनके आने पर जांच पड़ताल कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।