फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi route is reducing the number of passengers daily

खौफ बरकरार...दंगो से दूर हुई दिल्ली

Tue, 10 Sep 2013 10:00 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 10 Sep 2013 10:00 PM IST
विज्ञापन
Delhi route is reducing the number of passengers daily

मुजफ्फरनगर की हिंसा का असर उत्तराखंड के बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर भी दिखने लगा है। हिंसा भड़कने के बाद से दिल्ली रूट के यात्रियों की संख्या प्रतिदिन घटती जा रही है।

विज्ञापन


दहशत के चलते इस रूट पर चलने से यात्री कतरा रहे हैं लेकिन हैरत की बात यह है कि हरिद्वार और देहरादून समेत अन्य लोकल रूटों पर यात्रियों की अच्छी भीड़ है। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली रूट प्रभावित होने से डिपो की इनकम प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


पढें, मुजफ्फरनगर दंगों ने 'दिल्ली' के रास्ते को किया 'तंग'
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या में गिरावट
आम दिनों में दिल्ली रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ बनी रहती है। डिपो की 34 में से 18 बसें केवल दिल्ली रूट पर संचालित होती हैं। यह रूट रुड़की डिपो का सबसे कमाई वाला रूट है। मुजफ्फरनगर में हुए बवाल के बाद इस रूट के यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आ गई।

दहशतजदा लोग दिल्ली रूट पर यात्रा करने से कतरा रहे हैं। मंगलवार को निगम की कई बसें मात्र आठ से दस सवारी लेकर दिल्ली गई। यही हाल दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का रहा।

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में कम यात्री
दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में आम दिनों की अपेक्षा कम यात्री दिखे। वहीं बस अड्डे में देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश समेत अन्य रूटों के यात्रियों की अच्छी भीड़ रही।


पढें, दंगा: यूपी के साथ उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट

अधिकारियों के अनुसार दिल्ली रूट पर बसों का संचालन प्रभावित होने से डिपो को भारी नुकसान हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार आम दिनों में डिपो की आय साढे़ तीन लाख से चार लाख के बीच होती है, लेकिन मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा के बाद से आय घटकर ढाई लाख के करीब आ गई।

इनकी भी सुनिए
मुजफ्फरनगर में हुए बवाल के बाद से दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। लोकल रूट पर यात्रियों की संख्या अच्छी है। दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन प्रभावित होने से निगम की आय को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
- सुरेश चौहान, सहायक महाप्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed