फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi Police will investigate case against Yechury for objectionable comments on Hindus

अब दिल्ली पुलिस करेगी येचुरी के खिलाफ मुकदमे की जांच, हिंदुओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी 

Mon, 08 Jul 2019 10:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Jul 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police will investigate case against Yechury for objectionable comments on Hindus
- फोटो : फाइल फोटो

हिंदुओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी पर हुए मुकदमे की जांच अब दिल्ली पुलिस करेगी। इस केस को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


येचुरी पर मुकदमा स्वामी रामदेव की ओर से दर्ज कराया गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान माकपा महासचिव ने रामायण और महाभारत लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हिंदू भी हिंसक होते हैं, इसका प्रमाण यह धार्मिंक ग्रंथ हैं। उनके इस बयान की देश भर में आलोचना हुई थी। हरिद्वार में संत समाज समेत तमाम हिंदू संगठनों ने माकपा नेता के बयान पर कड़ा एतराज जताया था। 

विज्ञापन

स्वामी रामदेव की अगुवाई में संत समाज के प्रतिनिधियों ने माकपा नेता सीताराम येचुरी के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर माकपा महासचिव के खिलाफ धार्मिक उन्माद भड़काने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया था।

माकपा नेता ने यह बयान दिल्ली में दिया था लिहाजा हरिद्वार कोतवाली की ओर से मुकदमे की जांच दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब अग्रिम कार्रवाई दिल्ली पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed