फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi police sacked policeman and six other arrested in dehradun for money cheating

देहरादून: ठगी में दिल्ली पुलिस के बर्खास्त सिपाही समेत सात गिरफ्तार, 46 लाख रुपये किए बरामद

Sun, 11 Aug 2019 09:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Aug 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
Delhi police sacked  policeman and six other arrested in dehradun for money cheating
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

कम समय में पैसे डेढ़ गुना करने का लालच देने वाले गैंग के सात ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ठगों के कब्जे से 46 लाख एक हजार पांच सौ रुपये और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। ठगों का सरगना दिल्ली पुलिस का बर्खास्त सिपाही बताया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने रविवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जांच में पता चला कि हरिपुर कलां चौकी क्षेत्र की उमा विहार कॉलोनी में कुछ लोगों ने एयरवे इंटरप्राइजेज नाम से एक कंपनी खोली है। मामले की जांच के लिए थानाध्यक्ष रायवाला अमरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रायवाला ने योजना के तहत कांस्टेबल पंकज तोमर को 2000 रुपये का एक नोट देकर कंपनी में भेजा। कंपनी कर्मचारी जोगिंदर ने दो हजार रुपये बतौर शुल्क लेकर पंकज का सदस्यता कार्ड बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता लगा कि कंपनी के सात लोग शिशु योजना उत्तराखंड के नाम से कार्ड छपवाकर लोगों को 10 हजार रुपये के बदले 15 दिन में 15000 रुपये देने का लालच दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कंपनी में छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पाकर सीओ ऋषिकेश भी मौके पर पहुंचे। कंपनी कार्यालय के पीछे स्थित कमरे की अलमारी से करीब 46 लाख रुपये भी बरामद हुए। कार्यालय से कार्ड, रजिस्ट्रर, डायरी, एटीएम कार्ड और चेक बुक आदि बरामद हुए। 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी खेड़ीसाद, थाना सापला, जिला रोहतक, हरियाणा, नरेश शर्मा पुत्र हरिचंद शर्मा निवासी ग्राम रजाना कला थाना पिल्लूखेड़ी मंडी, जिला जींद, हरियाणा, चंदन कुमार अरोड़ा पुत्र चरण दास अरोड़ा निवासी मकान नंबर 114, राजहंस विहार, विकास नगर, थाना उत्तम नगर, दिल्ली, तिलकराज पुत्र रामनिवास निवासी अलवा, थाना अलवा जिला जींद हरियाणा, अजमेर सिंह पुत्र बहाना राम निवासी शीतल नगर कॉलोनी, थाना शिवाजी कॉलोनी, रोहतक हरियाणा, अरुण राणा पुत्र रामकृष्ण राणा निवासी हेतमपुर रोशनाबाद, थाना सिडकुल,  हरिद्वार और संजय कमार सिंह पुत्र शिवचंद्र प्रसाद निवासी ग्राम मुरोवतपुर, थाना देशरी, जिला वैशाली, बिहार के रूप में हुई। जोगिंद्र पूर्व में दिल्ली पुलिस में था। पुलिस ने इस संबंध में थाना रायवाला पर धोखाधड़ी और भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मारपीट के मामले में हुआ था बर्खास्त

आरोपी जोगिंदर ने बताया कि वह वर्ष 2006 में दिल्ली पुलिस में कार्यरत था। मारपीट के एक मामले में वह बर्खास्त हुआ था। हालांकि उसने यह भी बताया कि बर्खास्तगी के खिलाफ वह कोर्ट गया था और वह केस जीत चुका है। हालांकि एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि दिल्ली पुलिस से संपर्क कर इस बारे में पता किया जा रहा है। साथ ही आगे की जांच के लिए कोर्ट से आरोपियों का पुलिस कस्टडी रिमांड ली जाएगी।

कोई शिकायतकर्ता नहीं आया सामने
एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पुख्ता सूचना तंत्र के जरिये अभियुक्तों के फरार होने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है। उम्मीद है कि मीडिया में मामला आने के बाद शिकायतकर्ता सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के अन्य मामलों की भी पुलिस छानबीन कर रही है।

मकान मालिक पर भी होगी कार्रवाई
ठग गिरोह के सदस्य करीब 15 दिन पहले ही हरिपुरकलां आए थे। उन्होंने वहां किराए पर फ्लैट लिया हुआ था। एसओ रायवाला ने बताया कि जिसका फ्लैट है वह दिल्ली निवासी व्यक्ति बताया जा रहा है। उसके खिलाफ भी सत्यापन न कराने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed