फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi Election Results 2020 : AAP wins, BJP observant in Uttarakhand

दिल्ली विधानसभा चुनाव में में ‘आप’ की जीत, उत्तराखंड में भाजपा चौकस

Tue, 11 Feb 2020 11:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 11 Feb 2020 11:14 PM IST
सार

  • प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, नतीजों का प्रदेश की सियासत पर कोई असर नहीं

विज्ञापन
Delhi Election Results 2020 : AAP wins, BJP observant in Uttarakhand
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत से प्रदेश के भाजपाइयों के चेहरे का रंग उतर गया है। इस बार वे दिल्ली की चुनावी जंग में उलटफेर के मंसूबे पाले बैठे थे। प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों, पदाधिकारियों व नेताओं को भी दिल्ली में प्रचार में उतारा गया था। लेकिन उनके प्रयास भाजपा को करारी शिकस्त नहीं बचा पाए। 

विज्ञापन


भाजपा की इस हार ने उत्तराखंड भाजपा को भी चौकन्ना कर दिया है। हालांकि उसके नेता दावा कर रहे हैं कि उत्तराखंड की सियासत में इस हार का कोई असर नहीं होगा। लेकिन अंदरखाने वे हार से विचलित नजर आए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुबह से ही पार्टी नेताओं की निगाहें टीवी पर लगी रही।

विज्ञापन

पार्टी की पराजय पर चुप्पी

वे यह उम्मीद कर रहे थे कि इस बार भाजपा की स्थिति पहले से सुधरेगी। लेकिन नतीजे कुछ और ही बयान करते रहे और नेताओं के चेहरे की मायूसी और अधिक घनी होती रही। पार्टी कार्यालय में प्रदेश भर जुटे जिलाध्यक्षों, जिला संयोजकों और जिला प्रभारियों ने भी पार्टी की पराजय पर चुप्पी साधे रखी।
 
जिन मुद्दों के कारण दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से जुड़ी है उनको देखा जाना चाहिए। जिस तरह दिल्ली में आप ने खैरात बांटी है, वो दिल्ली के लिए कितना सफल होगा, यह सोचने का विषय है।
- त्रिवेंद्र रावत, मुख्यमंत्री

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का उत्तराखंड की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहां के मुद्दे अलग थे। जब आम आदमी पार्टी की सरकार मुफ्त बिजली और पानी नहीं दे पाएगी, तो लोगों को सच्चाई पता चल जाएगी। मैंने जहां भी दौरे किए, वहां जनता में भाजपा को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। 2022 के चुनाव में पार्टी भारी बहुमत से विजयी होगी।
- बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed