फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   delhi dehradun route closed for 17 hours.

शुक्रवार को 17 घंटों के लिए दिल्ली हो जाएगा ‘दूर’

Fri, 24 Jul 2015 10:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 24 Jul 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
delhi dehradun route closed for 17 hours.

शुक्रवार को पूरे 17 घंटों के लिए देश की राजधानी दिल्ली देहरादून से दूर हो जाएगी। क्यों? जानने के लिए पढ़ें...

विज्ञापन


देहरादून के डाट काली मंदिर में जागरण और भंडारे के मद्देनजर शुक्रवार शाम छह बजे से दिल्ली-सहारनपुर-दून के यातायात को बंद कर दिया जाएगा, जो अगले दिन पूर्वाह्न तक खुल पाएगा। इस दौरान वाहनों का आवागमन हरिद्वार के रास्ते ही हो पाएगा।

डाट काली मंदिर पर शुक्रवार रात को भगवती जागरण होना है, जबकि शनिवार सुबह भंडारा होना है। इस कारण हर साल की तरह इस अवधि में यहां का यातायात डायवर्ट रहेगा। यातायात डायवर्जन के कारण लाखों यात्रियों को दिक्कत उठानी पडे़गी।
विज्ञापन


एसओ क्लेमेंटटाउन विनोद गुंसाई ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे से ट्रैफिक को हरिद्वार की तरफ डायवर्ट करने की योजना है। शनिवार सुबह भंडारा होना है। प्रयास रहेगा कि सुबह ही जल्द से जल्द मार्ग खोल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा डायवर्जन प्लान

- दून से सहारनपुर जाने वाले वाहनों को बाईपास के रास्ते हरिद्वार निकाला जाएगा, जो रुड़की होते हुए सहारनपुर जाएंगे।
- सहारनपुर से दून आने वाला यातायात छुटमलपुर से भगवानपुर, रुड़की, हरिद्वार होते हुए आएगा।
- दिल्ली जाने वाला ट्रैफि क भी हरिद्वार के रास्ते रुड़की निकाला जाएगा। दिल्ली से आने वाले वाहन भी इसी रास्ते से होकर दून आएंगे।

ढाई लाख के गेट से सजा डाट काली का रास्ता

delhi dehradun route closed for 17 hours.

मां डाटकाली मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में इस बार मां डाट काली के दरबार जाने वाला रास्ता ढाई लाख रुपये के गेट से सजाया गया है। विशेष तौर पर कलकत्ता के कलाकारों से यह लाइटों से सजा गेट बनवाया गया है। यह गेट 50 फीट ऊंचा है और पूरी तरह से एलईडी लाइटों से सजा है।

लाइटों से ही काली और शिव का स्वरूप भी गेट में ऊपर की तरफ बनाया गया है। इसके साथ ही कुल 10 गेट आशारोड़ी से मंदिर परिसर तक लगाए गए हैं। डेकोरेटर निशु ने बताया कि कलकत्ता से यह गेट बनवाकर लाए हैं। दावा किया कि शहर में पहली बार इतना खूबसूरत और बड़ा गेट लगाया गया है।

शुक्रवार को माता रानी के दरबार में भक्तजन जागते रहेंगे। वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में यहां जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजक गौरव कुमार ने बताया कि माता रानी का दरबार सज गया है। रात्रि नौ बजे से जागरण की शुरुआत होगी। शनिवार (25 जुलाई) को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed