फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   delhi cm arvind kejriwal on uttarakhand three day visit, press conference today at haridwar

उत्तराखंड चुनाव 2022: हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल ने जारी किया आप के घोषणापत्र का सारांश, ये रहे खास मुद्दे

Mon, 07 Feb 2022 01:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 07 Feb 2022 01:24 PM IST
सार

चुनाव के आखिरी दिनों में चुनाव रणनीति को धार देने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को हरिद्वार पहुंचे हैं।

विज्ञापन
delhi cm arvind kejriwal on uttarakhand three day visit, press conference today at haridwar
हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 के उत्तराखंड चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के दस प्रमुख बिंदुओं को सारांश सोमवार को जारी कर दिया। पार्टी का घोषणापत्र आगामी दो दिनों में सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी ने दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त कर शिक्षा-चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में एतिहासिक बदलाव किए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में भी दिल्ली मॉडल लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता वोट देने से पहले दिल्ली में रहने वाले अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से फोन कर दिल्ली में हुए विकास के बारे में पूछ सकते हैं। यदि कोई उनसे बोले कि दिल्ली में कुछ नहीं बदला तो उत्तराखंड की जनता आप पार्टी को वोट न दे। तीन दिवसीय हरिद्वार दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से
विज्ञापन

बातचीत करते कहा कि उत्तराखंड राज्य को बने 21 साल हो गए हैं। 10 साल कांग्रेस और 11 साल भाजपा ने राज किया। 21 सालों में प्रदेश में कुछ नहीं बदला। प्रदेश की दुर्दशा के दोनों जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: पिता-पुत्र व पिता-पुत्री के चुनाव पर सबकी निगाहें, उतरी हैं तीन जोड़ियां

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा नासूर है। भाजपा और कांग्रेस सबने लूटा है। अब पांच साल जनता फिर इनमें किसी भी पार्टी को दे देगी तो कुछ बदलने वाला नहीं है। अगले चुनाव में यही मुद्दे और नारे होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी की सरकार ने सात साल में विकास किया है। स्कूल और अस्पताल बनाए हैं।

अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय दौरे पर हरिद्वार में

चुनाव के आखिरी दिनों में चुनाव रणनीति को धार देने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को हरिद्वार पहुंचे हैं। धर्म नगरी से उन्होंने चुनाव का मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी पदाधिकारियों से उन्होंने समीक्षा बैठक कर चुनावी फीडबैक लिया। साथ ही जीत हासिल करने का मंत्र दिया। 

केजरीवाल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रविवार को पार्टी प्रत्याशियों और चुनावी प्रबंधन से जुड़े लोगों से केजरीवाल ने मुलाकात की। मौजूदा राजनीतिक परिपेक्ष में जानकारी लेकर हर विधानसभा क्षेत्र की पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी की गारंटी योजनाओं को मतदाताओं के बीच साझा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है। आम आदमी पार्टी के प्रति जनता का झुकाव है। देर रात तक केजरीवाल ने पार्टी के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात भी की।

 

गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी : कोठियाल
आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) ने कहा कि उत्तर प्रदेश से जब अलग होकर उत्तराखंड राज्य बना, उस समय एक ही मकसद था कि हमें पहाड़ की तरफ जाना है। लेकिन भाजपा व कांग्रेस ने पहाड़ से नीचे उतरकर मैदान पर फोकस किया। कहा कि राज्य गठन का जो मूल मकसद था, उसे तोड़ा गया है।

रविवार को हरिद्वार में केजरीवाल से मुलाकात के दौरान आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल ने कई सवालों के जवाब दिए। केजरीवाल ने भू-कानून, गैरसैंण राजधानी के मुद्दों पर कोठियाल को ही आगे किया। कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी एक ही होनी चाहिए। ग्रीष्मकालीन राजधानी नहीं हो सकती है। आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के बाद गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगी। इसके लिए प्लान भी तैयार किया है।

कहा कि गैरसैंण में राजधानी बनाने के लिए कई सुविधाओं की जरूरत होगी। सचिवालय बनाने के साथ कानून व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण समेत कई अहम विभाग स्थापित होंगे। ये सब एक जगह नहीं हो सकते हैं। गैरसैंण के चारों तरफ से 30 किमी का दायरा बनाया, इसमें काफी जमीन मिलेगी। वन व राजस्व को चिह्नित कर विभागों को स्थापित किया जाएगा। इस प्लान के अनुसार गैरसैंण को राजधानी आसानी से बना सकते हैं।  

घोषणापत्र के प्रमुख दस बिंदुओं का जिक्र

केजरीवाल ने पार्टी के घोषणापत्र के प्रमुख दस बिंदुओं का जिक्र किया। कहा कि उत्तराखंड में केवल आप पार्टी ही भ्रष्टाचार खत्म कर सकती है। उनको करना आता है। दिल्ली में यह कर दिखाया है। दिल्ली के लोगों काम अब घर में होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिजली उत्पादन होता है। बावजूद इसके यहां कट लगते हैं। जनता को 24 घंटे बिजली देंगे।

प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। दिल्ली में 10 लाख लोगों को रोजगार दिया है। हमें रोजगार सृजित करना आता है। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। भाई-भतीजावाद खत्म कर सबको बराबर का अवसर देंगे। निजी सेक्टर में नौकरी देंगे। जब तक नौकरी नहीं लगती है पांच हजार हजार रुपये भत्ता देंगे।

अरविंद केजरीवल ने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला के बैंक खाते में पैसा डाला जाएगा। स्कूल और अच्छे अस्पताल बनाएंगे। गंभीर से लेकर हर बीमारी का मुफ्त और अच्छा इलाज होगा। सड़कें ठीक करेंगे। सड़कों के निर्माण के बाद उसकी गुणवत्ता की गारंटी सुनिश्चित कराएंगे।

उत्तराखंड हिदुंओं की अंतरराष्ट्रीय आध्यामिक राजस्थानी बनाएंगे। धार्मिक पर्यटन से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। बुजुर्गों के लिए सीएम तीर्थ योजना लागू करेंगे। हिंदुओं को अयोध्या तो मुसलिमों को अजमेर शरीफ के दर्शन कराएंगे। सिखों को करतारपुर साहब दर्शन कराएंगे।

झाड़ू से लोग करेंगे राजनीति की गंदगी साफ : गोपाल राय
आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि उत्तराखंड के लोग इस बार झाड़ू उठाकर 20 साल की राजनीति गंदगी को साफ करेगी। सोमवार को उन्होंने धर्मपुर व रायपुर विधानसभा क्षेत्र में नवपरिवर्तन कार्यक्रम के तहत लोगों से संवाद किया। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रहते हुए उत्तराखंड की विकास में अनदेखी हो रही थी। जिससे प्रदेश की मातृ शक्ति और युवाओं ने अलग राज्य की मांग को लेकर एक बड़ा आंदोलन लड़ा। जिससे अलग राज्य मिला। लेकिन उत्तराखंड राज्य बनाने के पीछे जो सपने देखे थे, वे आज तक साकार नहीं हो पाए। कांग्रेस व भाजपा ने बारी-बारी से सत्ता हासिल कर प्रदेश के लोगों से धोखा करने के सिवाए कुछ नहीं किया। लेकिन इस बार उत्तराखंड की जनता झाड़ू उठाकर राजनीति गंदगी को साफ करेगी। 

उन्होंने कहा कि हर मां-बाप चाहता है कि उसके बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। कहा कि प्रदेश में ऐसे सरकारी स्कूल नहीं हैं जहां पर लोग अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सके। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं भी बेहाल है। पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए संकल्पबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed