{"_id":"58ea4f554f1c1b9d285b4886","slug":"delhi-boy-drown-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश में नहाते वक्त गंगा में डूबा दिल्ली का युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश में नहाते वक्त गंगा में डूबा दिल्ली का युवक
अमर उजाला ब्यूरो, ऋषिकेश
Updated Sun, 09 Apr 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
घाट में डूबे युवक के कागजों की जांच करता पुलिसकर्मी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के थाना लक्ष्मणझूला के अंतर्गत मस्तराम घाट पर गंगा में नहा रहा दिल्ली का एक युवक डूब गया। युवक को नदी में डूबता देख नदी के किनारे बैठे मौजूद उसके दोस्त ने लक्ष्मणझूला पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी। पुलिस ने एसडीआरएफ और स्वर्गाश्रम नाव घाट पर खड़ी बोट की मदद से करीब ढाई घंटे तक नदी में सघन रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि रविवार को मनीष शर्मा (23 वर्ष) पुत्र रामशंकर निवासी मकान नंबर 1968, कटरा खुशहालराय, नई सड़क दिल्ली अपने दोस्त जगदानंद दास पुत्र सुबल दास निवासी 295 सुनखबंगर, ओपीपी आनंद वाटिका वृंदावन के साथ मस्तराम घाट पर नहा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान वह नदी के तेज बहाव में गहराई में चला गया। जगदानंद ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नदी में ढाई घंटे के सर्च आपरेशन के बाद मनीष का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन