फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Union Government approves 615 crore Rupees for roads

उत्तराखंड: चुनावी साल में चमकेंगी प्रदेश की सड़कें, केंद्र ने मंजूर किए 615 करोड़ रुपये

Fri, 06 Aug 2021 08:42 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 06 Aug 2021 08:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धनराशि के साथ केंद्रीय सड़क निधि के तहत राज्य सरकार के प्रयासों से राज्य की सड़कों के लिए 1124.25 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Union Government approves 615 crore Rupees for roads
सड़क - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में चुनावी साल में सड़कों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण के लिए केंद्र सरकार से 615.48 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि (सीआरआईएफ) के तहत 42 सड़कों व पुलों के प्रस्तावों को मिली मंजूरी की यह जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी।

विज्ञापन


शुक्रवार को राज्य सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धनराशि के साथ केंद्रीय सड़क निधि के तहत राज्य सरकार के प्रयासों से राज्य की सड़कों के लिए 1124.25 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। जबकि राज्य गठन से लेकर वर्ष 2017 तक 17 वर्षों में केवल 614.85 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे।
विज्ञापन


42 सड़कों व पुलों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण के कार्यों के लिए 615.48 करोड़ की मंजूरी के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से सड़कों पर जाम की स्थिति में सुधार होगा, यातायात सुलभ एवं आरामदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें विकास की धुरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रदेश की आर्थिक व सामाजिक उन्नति में आवागमन के साधनों की सुलभ उपलब्धता का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। प्रदेश के विकास में सड़क मार्ग लाइफ लाइन का कार्य करते हैं। 

केंद्र से मिल चुकी है 25 हजार करोड़ की मंजूरी
सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार से उत्तराखंड की सड़कों, पुलों के निर्माण, सुधारीकरण व चौड़ीकरण के लिए 25 हजार करोड़ की मंजूरी मिल चुकी है। इसमें 12 हजार करोड़ रुपये दून-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे के लिए मंजूर हुए हैं। 

फोरलेन होगा जोगीवाला-सहस्त्रधारा रोड
जोगीवाला-लाडपुर-रायपुर रोड व सहस्त्रधारा रोड अब फोरलेन किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 77.53 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह मार्ग खैरी मानसिंह के निकट तक चौड़ा होगा।

ऋषिकेश में बजरंग सेतु के लिए 69.26 करोड़
ऋषिकेश में गंगा नदी पर पुराने लक्ष्मण झूला के स्थान पर मंजूर झूला पुल के निर्माण के लिए 69.26 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। बजरंग सेतु के नाम से पुकारे जाने वाले इस झूल पुल पर अब काम शुरू हो सकेगा।

हरिद्वार में ट्रैफिक का दबाव होगा कम
रुड़की-लक्सर, बालावाली मार्ग के लिए केंद्र सरकार ने 25.18 करोड़ मंजूर कर दिए हैं। यहां उत्तर प्रदेश की ओर से डबल लेन मार्ग का निर्माण हो चुका है। अब उत्तराखंड की ओर से डबल लेन मार्ग का निर्माण हो सकेगा। इससे दिल्ली जाने वाले यूपी के ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। ऐसा होने पर हरिद्वार में ट्रैफिक दबाव कम हो सकेगा।

 
सड़क सुरक्षा के लिए भी धनराशि मंजूर 
पौड़ी-देवप्रयाग, गजा-जजाल, नंदप्रयाग घाट मोटर रोड, टिहरी में चांदनी चौक व अन्ना हजारे चौक, बड़वाला-जूडो मोटर मार्ग, नैनीताल में रामनगर कालाढुंगी, गदरपुर-दिनेशपुर-हल्द्वानी मोटरमार्ग, अल्मोड़ा में अल्मोड़ा-बैजनाथ, ग्वालदम, कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण के लिए धनराशि मंजूर की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed