फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun will become more valuable than NCR CS advocated for making international level township Uttarakhand

चिंतन शिविर: NCR से ज्यादा मूल्यवान बन जाएगा देहरादून, सीएस ने की अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप बनाने की वकालत

Wed, 23 Nov 2022 09:51 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Nov 2022 09:51 AM IST
सार

मुख्य सचिव ने कहा कि टाउनशिप बनने पर दिल्ली के वे लोग जो खर्च उठा सकते हैं, वे दून में कमरा ले सकते हैं। आज वर्कफ्राम होम का समय है, लोग दिल्ली से देहरादून रहने के लिए भी आ सकते हैं। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Dehradun will become more valuable than NCR CS advocated for making international level township Uttarakhand
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिंतन शिविर में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि देहरादून राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का एक तरह से पार्ट बनने जा रहा है। एक्सप्रेस हाईवे बन जाने के बाद दिल्ली से दून की दूरी महज ढाई घंटे रह जाएगी। इतने समय में लोग दिल्ली में ही सफर करते हैं। जिस तरह से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है, लोग वहां नहीं रहना चाहते।

विज्ञापन


इस लिहाज देहरादून और ज्यादा मूल्यवान हो जाएगा। उन्होंने दून में अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप बनाने की वकालत की। मुख्य सचिव ने कहा कि टाउनशिप बनने पर दिल्ली के वे लोग जो खर्च उठा सकते हैं, वे दून में कमरा ले सकते हैं। आज वर्कफ्राम होम का समय है, लोग दिल्ली से देहरादून रहने के लिए भी आ सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें....Exclusive: उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल बना सफेद हाथी, थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

इस महत्व को लोग समझ रहे हैं। विकासकर्ताओं ने देहरादून में भूमि खरीदनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए बड़ा अवसर है। हमें अपना मास्टर प्लान ठीक करना होगा। यदि दिल्ली के लोग यहां रहने आएंगे तो इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आज के समय में दूरी से ज्यादा समय मायने रखता है। दिल्ली से देहरादून का सफर कम समय में होने से वह एक तरह से एनसीआर का हिस्सा बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed