फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Weather News: Three families Rescue from water filling in Naya village House after Heavy rainfall

Dehradun: नया गांव में पानी भरने से फंसे तीन परिवार, पुलिस ने रस्सों के सहारे किया रेस्क्यू

Tue, 11 Jul 2023 03:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jul 2023 03:11 PM IST
सार

ज्यादा पानी भरने से परिवार के लोग घर में ही फंस गए। लोगों ने किसी तरह पुलिस को पानी भरने की सूचना दी।

विज्ञापन
Dehradun Weather News: Three families Rescue from water filling in Naya village House after Heavy rainfall
देहरादून में पानी में फंसे लोगों का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं, कई इलाकों में पानी भी भर गया। मंगलवार सुबह नया गांव थाना पटेल नगर क्षेत्र का भुडपुर गांव जलमग्न हो गया। इस दौरान तीन घरों में ज्यादा पानी भरने से परिवार के लोग वहीं फंस गए। लोगों ने किसी तरह पुलिस को पानी भरने की सूचना दी। जिसके बाद तेज बारिश के बीच पुलिस ने रस्सों के सहारे तीनों परिवारों के बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन

Dehradun: लगातार बारिश से सड़कें बनीं तालाब, प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी

विज्ञापन

भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

पिछले तीन दिन से प्रदेशभर में चल रहे बारिश का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने एवं तीव्र दौर की वर्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed