फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Weather News Heavy Rainfall CM Pushkar Singh Dhami Inspection in Rain Affected area

Dehradun: लगातार बारिश से सड़कें बनीं तालाब, प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी

Tue, 11 Jul 2023 02:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jul 2023 02:13 PM IST
सार

Dehradun Weather News: बारिश के कारण आईएसबीटी, सहारनपुर रोड, गांधी रोड, राजपुर रोड, लाल पुल से कारगी, आईएसबीटी बाईपास, जौगीवाला, चकराता रोड, ईसी रोड, रायपुर रोड पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

विज्ञापन
Dehradun Weather News Heavy Rainfall CM Pushkar Singh Dhami Inspection in Rain Affected area
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया आईएसबीटी का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून शहर में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में सड़कें और चौक-चौराहे तालाब जैसे नजर आए। आईएसबीटी पर सर्विस लेन नाले में तब्दील हो गया। जबकि माजरा, दर्शनलाल चौक, प्रिंस चौक, हरिद्वार रोड, तेलपुर, प्रेमनगर में सड़कों पर पानी भरने से वाहन रेंगते हुए चले। इसके अलावा आईएसबीटी, सहारनपुर रोड, गांधी रोड, राजपुर रोड, लाल पुल से कारगी, आईएसबीटी बाईपास, जौगीवाला, चकराता रोड, ईसी रोड, रायपुर रोड पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। वहीं, मंगलवार दोपहर सीएम धामी आईएसबीटी क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहीं उन्होंने आस-पास के प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया। इस दौरान डीएम सोनिका ने उन्हें नुकसान के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में चल रहे निर्माण कार्यों ने बढ़ाई मुसीबत

बारिश के बीच शहर में चल रहे नाली, नाला, सीवर, पेयजल के निर्माण कार्य लोगों के लिए आफत बने हुए हैं। कॉलोनियों में सीवर और पेयजल लाइन के लिए खोदी गई सड़कें कीचड़ से भरी पड़ी हैं। वहीं, वर्तमान में लालपुल से कारगी चौक तक लोनिवि की ओर से नाला निर्माण किया जा रहा है। यहां सड़क पर ही निर्माण सामग्री डाली हुई है। इससे लंबा जाम लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed