फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Weather News: highest rainfall Record April after 25 years

Dehradun Weather: देहरादून में मेहरबान रहा मौसम, 25 साल बाद अप्रैल में हुई सर्वाधिक बारिश, गर्मी से मिली राहत

Mon, 01 May 2023 01:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 May 2023 01:22 PM IST
सार

प्रदेश में मार्च में सामान्य से करीब 30 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। जबकि, अप्रैल में सामान्य से 62 प्रतिशत अधिक बारिश रिकाॅर्ड की गई।

विज्ञापन
Dehradun Weather News: highest rainfall Record April after 25 years
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून में इस साल जनवरी और फरवरी में मौसम रूठा रहा और नाम मात्र की ही बारिश हुई। मार्च के बाद से अप्रैल तक मौसम कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो गया। राजधानी दूून में अप्रैल में 87 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यह वर्ष 1997 के बाद राजधानी में अप्रैल में हुई सर्वाधिक बारिश है। इससे पहले वर्ष 2020 में 86.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बारिश ने बढ़ाई ठंड, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का येलो अलर्ट
विज्ञापन


इधर, प्रदेश में मार्च में सामान्य से करीब 30 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। जबकि, अप्रैल में सामान्य से 62 प्रतिशत अधिक बारिश रिकाॅर्ड की गई। इस पूरे सीजन में एक मार्च से 30 अप्रैल तक सामान्य से 36 प्रतिशत अधिक बारिश प्रदेश में हो चुकी है। सीजन में सामान्य 94 मिमी के सापेक्ष प्रदेश में 128 मिमी वर्षा रिकाॅर्ड की गई। इस बार ऊधम सिंह नगर में सर्वाधिक और हरिद्वार में सबसे कम वर्षा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से गर्मी से मिली राहत, 5 डिग्री तक गिरा पारा
राजधानी देहरादून में रविवार को कई बार मौसम बदला और दोपहर बाद झमाझम बारिश ने मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत दिलाई। बारिश के कारण शहर का न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री तक गिर गया। वहीं, सोमवार को भी लगातार बारिश जारी है।

सड़कों पर हुई कीचड़, लोग परेशान
बारिश के कारण जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर की खुदी सड़कों में कीचड़ होने से लोग परेशान भी हुए। राजपुर रोड में दिलाराम चौक से घंटाघर तक कई जगह सड़क खुदी होने से कई बार जाम की भी स्थिति बनी। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हुई।

मसूरी में 10 डिग्री के पास पहुंचा तापमान
पहाड़ों की रानी मसूरी में भी रविवार को हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गई। शहर का तापमान गिरकर 10 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटक शहर पहुंचे। जिसके कारण शहर के होटल भी गुलजार रहे।

हालांकि मालरोड के कुलड़ी बाजार क्षेत्र में खोदाई होने से पर्यटकों को परेशानी भी हुई। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को मसूरी में पर्यटकों की अच्छी भीड़ थी, रविवार को भी शहर के पचास फीसदी होटल बुक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed